✕

होम / बिजनेस / अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गईं हैं दुनिया से रुखसत हुईं 'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा?

अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गईं हैं दुनिया से रुखसत हुईं 'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा?

बिहार में जन्मी शारदा सिन्हा मुख्य रूप से मैथिली और भोजपुरी में गाती थीं. इस वजह से उन्हें 'बिहार कोकिला' का उपनाम मिला था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लोक गायिका शारदा सिन्हा को लेकर बुरी खबर सामने आई है. वह कल यानी 5 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह गईं. छठ पूजा के बीच शारदा सिन्हा के निधन से पूरा बिहार स्तब्ध है. अपने छठ गीतों के लिए विख्यात पद्म भूषण से सम्मानित सिन्हा को 27 अक्टूबर को 
को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 72 वर्षीय शारदा सिन्हा मल्टीपल मायलोमा यानी एक प्रकार के रक्त कैंसर से जूझ रही थीं. 

पूरी दुनिया में थीं मशहूर
शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शारदा सिन्हा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा - 'आपकी प्रार्थनाएं और प्यार हमेशा मेरी मां के साथ रहेगा. छठी मैया ने उन्हें अपने पास बुला लिया है'. शारदा सिन्हा अपने लोकगीतों के लिए केवल बिहार में ही नहीं, पूरी दुनिया में मशहूर थीं. 

ऐसा है सिन्हा का परिवार
1 अक्टूबर 1952 को बिहार में जन्मी शारदा सिन्हा मुख्य रूप से मैथिली और भोजपुरी में गाती थीं. इस वजह से उन्हें 'बिहार कोकिला' का उपनाम मिला था. छठ पर्व को समर्पित उनके गीत काफी लोकप्रिय हैं. 2016 में उनके द्वारा गाया गया गीत - 'पहिले पहिल हम कई छठ' काफी ज्यादा हिट हुआ था. शारदा सिन्हा के परिवार की बात करें, वह अपने पीछे बेटी वंदना और बेटे अंशुमान सिन्हा को छोड़ गई हैं. बेटी भी मां की तरह लोक गायिका हैं. इनके अलावा, परिवार में उनकी बहु और पोती है. 

बच्चों में बंटेगी संपत्ति 
कुछ वक्त पहले ही शारदा सिन्हा के पति का भी निधन हुआ था. शारदा सिन्हा की संपत्ति के बारे में सटीक तौर पर कोई जानकारी नहीं है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी संपत्ति करीब 35 से 42 करोड़ के बीच है. गायिका की संपत्ति का बंटवारा उनके बेटे और बेटी के बीच ही होगा.  छठ पूजा के गीतों के अलावा सिन्हा ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

21 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

23 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

23 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

1 day ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

12 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

39 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

29 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

33 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

23 hours ago