होम / बिजनेस / जल्द उड़ान भरेगी राकेश झुनझुनवाला की ‘आकाश एयर’, जानें क्या है कंपनी की रणनीति  

जल्द उड़ान भरेगी राकेश झुनझुनवाला की ‘आकाश एयर’, जानें क्या है कंपनी की रणनीति  

आकाश एयर को पिछले साल ही एविएशन मिनिस्ट्री से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC मिल गई थी. इस एयरलाइन में झुनझुनवाला की 40% हिस्सेदारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शेयर बाजार के किंग माने जाने वाले मशहूर इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला अब एविएशन सेक्टर में भी उतर गए हैं. उनके निवेश वाली आकाश एयर को अपना पहला विमान मिल गया है और उम्मीद है कि अगले महीने से आकाश एयर कमर्शियल ऑपरेशन भी शुरू कर देगी.

झुनझुनवाला के पास 40% हिस्सेदारी
इस एयरलाइन को पिछले साल ही एविएशन मिनिस्ट्री से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC मिल गई थी. आकाश एयर में झुनझुनवाला की 40% हिस्सेदारी है, उन्होंने 247.50 करोड़ रुपए निवेश किए हैं. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, झुनझुनवाला की नेट वर्थ $4.6 बिलियन है. जब राकेश झुनझुनवाला के एविएशन सेक्टर में उतरने की बात सामने आई थी, तो यह सभी के लिए चौंकाने वाली खबर थी. उनके फैसले पर भी सवाल खड़े किए जा रहे थे, लेकिन झुनझुनवाला को इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं लगता. उन्होंने इसी साल एक कार्यक्रम में कहा था, 'मैं लोगों को गलत साबित करना चाहता हूं, जैसे मैंने तीन दशक अपने परिवार को गलत साबित किया था जब मैंने शेयर बाजार में उतरने का फैसला लिया था'. 

पुरानी खिलाड़ियों का मिला साथ 
आकाश एयर से एविएशन सेक्टर के पुराने खिलाड़ी विनय दुबे और आदित्य घोष भी जुड़े हुए हैं. घोष 2008 में इंडिगो से जुड़े थे और वह 10 साल तक इसके प्रेजिडेंट और पूर्णकालिक डायरेक्टर रहे. उन्होंने इंडिगो को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस लिहाज से देखें तो कंपनी के पास अनुभव की कमी नहीं है. कंपनी के बेड़े में 72 विमान होंगे. इनमें से पहला बोइंग 737 मैक्स उसे मिल गया है.

कैसे करेगी मुकाबला?
ऐसे वक्त में जब एविएशन सेक्टर में कई बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं, झुनझुनवाला की आकाश एयर कैसे सर्वाइव करेगी, ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है. हालांकि, कंपनी की योजना एयर फेयर के मामले में प्रतियोगी कंपनियों को टक्कर देने की है. आकाश एयर के बेड़े में बोइंग 737 मैक्स विमान होंगे, जिनमें 180 के आसपास यात्री बैठ सकते हैं. कंपनी खुद को अल्ट्रा-लो कॉस्ट यानी बेहद किफायती एयरलाइन बता रही है. 

कहां-कहां होगी उड़ान?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती दौर में आकाश एयर महानगरों से दूसरी और तीसरी कैटेगरी के शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन करेगी. महानगरों से महानगरों के लिए भी फ्लाइट्स होंगी. बाद में प्रदर्शन के आधार पर कंपनी एक्सपेंशन पर भी विचार कर सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

23 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

23 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.