होम / बिजनेस / SpiceJet में निवेश का ऐलान करने वाले Mahapatra दंपति के बारे में कितना जानते हैं आप?

SpiceJet में निवेश का ऐलान करने वाले Mahapatra दंपति के बारे में कितना जानते हैं आप?

स्पाइसजेट में हरिहर महापात्रा और उनकी पत्नी प्रीति महापात्रा ने 1100 करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्पाइसजेट (SpiceJet) को आर्थिक मोर्चे पर तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले ने भी उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस बीच, मुंबई के एक कपल ने इस एविएशन कंपनी को कुछ राहत देने वाला काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरिहर महापात्रा और उनकी पत्नी प्रीति महापात्रा ने स्पाइसजेट में 1100 करोड़ रुपए का निवेश करने का फैसला किया है. इसके बदले उन्हें कंपनी में 19% हिस्सेदारी मिल जाएगी. बता दें कि स्पाइसजेट पिछले कुछ समय से फंडिंग जुटाने की कोशिशों में लगी है, ताकि आर्थिक परेशानियों को दूर करके ऊंची उड़ान पर फोकस किया जा सके. ऐसे में महापात्र दम्पति का ये फैसला उसके लिए संजीवनी की तरह है.

कौन हैं Mahapatra दंपति? 
महापात्रा दम्पति और स्पाइसजेट के बीच इस डील के अमल में आने के बाद कंपनी के प्रमोटर अजय सिंह की हिस्सेदारी 56.49 प्रतिशत से घटकर 38.55 प्रतिशत रह जाएगी. मुंबई में रहने वाले हरिहर महापात्रा और उनकी पत्नी प्रीति महापात्रा, महापात्रा यूनिवर्सल लिमिटेड कंपनी चलाते हैं, दोनों कंपनी प्रमोटर हैं. हरिहर महापात्रा के पास बिजनेस का एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने पास MBA की डिग्री है और उनकी कंपनी महापात्रा यूनिवर्सल लिमिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्यूमर, कंसल्टेंसी, रिटेल और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर्स से जुड़ी हुई है. 

ये भी पढ़ें - उड़ान भर रहे SpiceJet के शेयर हुए क्रैश, इस एक आदेश का दिखा असर

ऐसे आए थे सुर्खियों में 
हरिहर महापात्रा (Harihar Mahapatra) 2014 में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने गुजरात के सूरत में देश की सबसे ऊंची बिल्डिंग बनाने का ऐलान किया था. महापात्रा ने इस इमारत के निर्माण के लिए खाजोड़ में प्रस्तावित ड्रीम सिटी को चुना था. उन्होंने अनुमान जताया था कि सबसे ऊंची बिल्डिंग के निर्माण में 1200 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा. हालांकि, उनका ये प्रोजेक्ट अब तक मूर्तरूप नहीं ले पाया है. वहीं, उनकी वाइफ प्रीति महापात्रा के पास इंटरनेशनल बिजनेस फाइनेंस और एक्सपोर्ट मैनेजमेंट में मास्टर की डिग्री है. प्रीति ने यूरोप, एशिया और मिडल ईस्ट में कई नामी ब्रैंड्स को भी लॉन्च किया है. प्रीति महापात्रा ने 2016 में राज्यसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन जीत हासिल नहीं हुई. चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी नेट वर्थ 23 करोड़ बताई थी.  

धोखाधड़ी का भी लगा है आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कपल पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगा है. बताया जाता है कि हरिहर महापात्रा और उनकी पत्नी प्रीति महापात्रा ने  औरंगाबाद के एक फैमिली से कथित रूप से 5.5 करोड़ रुपए ठग लिए थे. महापात्रा दम्पति ने पीड़ित को बांद्रा इलाके के एक 10 मंजिला बिल्डिंग में फ्लैट देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया. अब स्पाइसजेट में भारी-भरकम निवेश का ऐलान करके हरिहर महापात्र और प्रीति महापात्रा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

1 hour ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

12 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

बड़ी खबरें