✕

होम / बिजनेस / इंतजार की घड़ियां पूरी, बस खुलने को है Bajaj ग्रुप की इस कंपनी का IPO, जानें हर डिटेल 

इंतजार की घड़ियां पूरी, बस खुलने को है Bajaj ग्रुप की इस कंपनी का IPO, जानें हर डिटेल 

बजाज समूह की एक और कंपनी का आईपीओ आने वाला है. बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ में आप अगले हफ्ते पैसा लगा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) शेयर बाजार में पहले से लिस्टेड है. अब बजाज ग्रुप की एक और कंपनी बाजार में दस्तक देने वाली है. बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ (Bajaj Housing Finance IPO) लेकर आ रही है. अगले हफ्ते आप इसमें पैसा लगा सकेंगे. कंपनी का आईपीओ 9 सितंबर को खुलकर 11 सितंबर को बंद होगा. बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. अब जाकर IPO की डेट फाइनल हुई है. 

क्या करती है कंपनी?
बजाज हाउसिंग फाइनेंस की बात करें, तो यह एक डायवर्सिफाइड नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी यानी NBFC है. बजाज फाइनेंस  लोगों के साथ-साथ कॉरपोरेट एंटिटीज को घर या कमर्शियल स्पेस खरीदने और रिनोवेशन कराने के लिए फाइनेंस उपलब्ध कराती है. सालों बाद बजाज समूह की किसी कंपनी का आईपीओ आ रहा है, इसलिए इसे लेकर निवेशकों में क्रेज है. हालांकि, अभी आईपीओ के प्राइज बैंड की जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, प्राइज बैंड के बारे में 3 सितंबर को बताया जाएगा. 

इतना बड़ा है आईपीओ
बजाज समूह की इस कंपनी IPO का साइज 6560 करोड़ रुपए का है. इसमें 3,560 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे. जबकि 3000 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा. इस इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स (RI) के लिए और 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित रहेगा. IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, एक्सिस कैपिटल, IIFL सिक्योरिटीज, JM फाइनेंशियल, गोल्डमैन सैक्स इंडिया सिक्योरिटीज और SBI कैपिटल मार्केट्स को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है.

ऐसी है आर्थिक सेहत
बजाज हाउसिंग फाइनेंस की वित्तीय सेहत की बात करें, तो वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) का फिगर 91,370 करोड़ रुपए था.  अप्रैल-जून 2024 तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की उछाल के साथ 483 करोड़ रुपए रहा था. जबकि वित्त वर्ष में कंपनी का रिवेन्यु 34% बढ़कर 7,617.71 करोड़ हो गया. आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल बजाज हाउसिंग फाइनेंस कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए करेगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

6 hours ago