होम / बिजनेस / Kiaasa रिटेल IPO: नए स्टोर और विस्तार के लिए 231 करोड़ रुपये जुटाने का मौका

Kiaasa रिटेल IPO: नए स्टोर और विस्तार के लिए 231 करोड़ रुपये जुटाने का मौका

कियासा रिटेल का पब्लिक इश्यू 23 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा. शेयरों का अलॉटमेंट 26 फरवरी तक फाइनल हो जाएगा, जबकि 2 मार्च से BSE SME पर ट्रेडिंग शुरू होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

उत्तर प्रदेश की कियासा रिटेल महिलाओं के लिए एथनिक वियर बेचने वाला तेजी से बढ़ता ब्रांड है, जो अब अपने इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए कैपिटल मार्केट में कदम रख रहा है. कंपनी ने 121–127 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है और ऊपरी बैंड पर इसका वैल्यू 231.50 करोड़ रुपये है. इस पब्लिक इश्यू में 54.90 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिनमें पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है. IPO से जुटाई गई राशि में से 46.4 करोड़ रुपये नए स्टोर खोलने के लिए और शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए खर्च की जाएगी.

IPO की मुख्य जानकारी

कियासा रिटेल का पब्लिक इश्यू 23 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा. शेयरों का अलॉटमेंट 26 फरवरी तक फाइनल हो जाएगा, जबकि 2 मार्च से BSE SME पर ट्रेडिंग शुरू होगी. कंपनी इस IPO को कैपिटल मार्केट में प्रवेश और विस्तार के लिए इस्तेमाल करेगी.

ईबीओ विस्तार और शहरों में मौजूदगी

2018 में स्थापित कियासा रिटेल भारत के 70 से अधिक शहरों में अपने तीन मॉडल – FOFO (Franchise Owned Franchise Operated), COCO (Company Owned Company Operated), और FICO (Franchise Invested Company Operated) – के जरिए 124 एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स (EBO) संचालित कर रही है.

कंपनी इस वित्तीय वर्ष में 41 और FY27 में 20 नए EBO खोलने का इरादा रखती है. इसके तहत बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में विस्तार की योजना है, हालांकि जगहों में बदलाव संभव है.

वित्तीय प्रदर्शन और प्रॉफिट ग्रोथ

कियासा रिटेल ने सितंबर 2025 तक के छह महीनों में 57.9 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 6.6 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया. FY25 में कंपनी का प्रॉफिट 46% बढ़कर 8.4 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 120.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 85 करोड़ रुपये से 41.9% अधिक है. IPO को मैनेज करने के लिए एक्सपर्ट ग्लोबल कंसल्टेंट्स को मर्चेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया गया है.

ब्रांड की ताकत और डिजिटल उपस्थिति

कियासा रिटेल ने अब तक 5 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहकों का विश्वास जीता है. कंपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे Myntra, Flipkart और LimeRoad पर भी सक्रिय है और Gen Z, Millennial और फैशन-फॉरवर्ड कंज्यूमर्स को टारगेट कर रही है.

ब्रांड का लक्ष्य 2028 तक 50 से अधिक मल्डी ब्रांड आउटलेट्स और 250 से अधिक एग्जीक्यूटिव ब्रांड आउटलेट्स स्थापित करना है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजना भी है.

कियासा IPO में निवेश क्यों करें?

- पूरी तरह फ्रेश इश्यू, जिससे मौजूदा शेयरधारकों का डिल्यूशन नहीं होगा.
- नए स्टोर और विस्तार योजनाओं के लिए पूंजी जुटाने का अवसर.
- तेजी से बढ़ता एथनिक वियर मार्केट और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन.
- डिजिटल और ऑफलाइन दोनों चैनलों में मजबूत उपस्थिति.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

5 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

5 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

6 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

9 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

9 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

6 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

5 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

5 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

12 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

9 hours ago