होम / बिजनेस / Stock Market: मंगल को मंगलकारी बनाने के लिए आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव!

Stock Market: मंगल को मंगलकारी बनाने के लिए आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव!

आज कोल इंडिया और अडानी पोर्ट्स सहित कई कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अच्छी रही. सोमवार को BSE सेंसेक्स 232.23 अंक की बढ़त के साथ 65,953.48 और NSE निफ्टी 80.30 अंक उछलकर 19,597.30 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों में तेजी दर्ज की गई. आज यानी मंगलवार को भी बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है. चलिए देखते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इन पर रखें नजर
MACD के संकेतों से पहले यह जानते हैं कि आर्थिक गतिविधियों के चलते कौनसे शेयरों पर आज नजर रखने की जरूरत है. Torrent Pharmaceuticals, RailTel Corporation of India, Mahindra & Mahindra के शेयरों में आज कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. दरअसल, महिंद्रा और टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं. फाइनेंशियल ईयर-24 की पहली तिमाही में महिंद्रा का मुनाफा 98% बढ़कर 2,774 करोड़ रुपए रहा है. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,404 करोड़ रुपए था. इसके अलावा, M&M के रिवेन्यु में भी 23 प्रतिशत का उछाल आया है और यह 24,368 करोड़ पहुंच गया है. वित्त वर्ष-23 की पहली तिमाही में कंपनी का रिवेन्यु 19,813 करोड़ रुपए था. वहीं, टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स का जून तिमाही में प्रॉफिट 6.8% तेजी के साथ 378 करोड़ रुपए पहुंच गया है. जबकि RailTel को पुणे के पिंपरी चिंचवड स्मार्ट सिटी से एक प्रोजेक्ट मिला है, जिसका इसका सालाना रिवेन्यु 70 करोड़ रुपए रह सकता है.  

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज JaiPrakash Associates, Sequent Scientific, Zee Media और Tourism Finance में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसके अलावा, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में NHPC, NMDC, Engineers India और GAIL का नाम शामिल है.

आज आएगा इनका रिजल्ट
आज कोल इंडिया के साथ-साथ अडानी पोर्ट्स, ऑयल इंडिया, सीमेंस, हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, फीनिक्स मिल्स, रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, सुदर्शन केमिकल्स इंडस्ट्रीज और आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी आदि कंपनियों के तिमाही नतीजे घोषित हो सकते हैं. ये नतीजे कैसे रहते हैं, इस पर कंपनियों के शेयरों की चाल निर्भर करेगी. लिहाजा इन शेयरों पर भी नजर बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

6 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

8 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

9 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

11 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

6 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

1 hour ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

4 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

4 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

9 hours ago