✕

होम / बिजनेस / बाजार में बहार रहे न रहे, इन शेयरों पर दांव से तबीयत ज़रूर हो जाएगी हरी!

बाजार में बहार रहे न रहे, इन शेयरों पर दांव से तबीयत ज़रूर हो जाएगी हरी!

शेयर बाजार कल लगभग सपाट बंद हुआ. सेंसेक्स में जहां मामूली गिरावट आई वहीं निफ्टी में मामूली उछाल.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए कल का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहा. सेंसेक्स ग्रीन लाइन पर चलते-चलते लाल रंग में रंग गया. हालांकि, गिरावट कोई खास बड़ी नहीं रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33.49 अंकों के नुकसान के साथ 76,456.59 पॉइंट्स पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय इसने 370.45 अंकों की बढ़त भी बनाई थी. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी सेंसेक्स के उलट 5.65 अंकों की मजबूती के साथ 23,264.85 के लेवल पर पहुंच गया. ऐसे कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं, जो बाजार के सेंटिमेंट को नकारात्मक रूप से प्रभावित करें, लिहाजा बाजार में उछाल देखने को मिल सकता है.  

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में नरमी का रुख दर्शाया है. सबसे पहले बात करते हैं तेजी के संकेत वाले शेयरों की. इस लिस्ट में Escorts Kubota, Supreme Industries, Blue Dart Express, HG Infra Engineering, Jupiter Wagons, Apar Industries, BASF India और Kaynes Technology का नाम शामिल है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल आ सकता है. जबकि, Adani Total Gas, IRB Infra, Felix Industries और Poly Medicure में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधानी बरतें. 

ये भी पढ़ें - क्‍या आपके पास भी है टाटा मोटर्स का शेयर, तो आपको जाननी चाहिए ये बड़ी खबर

इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में UltraTech Cements, Tata Steel, Hero MotoCorp, Cipla और Divi's Labs शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. इनके अलावा, आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, Yes बैंक और इंडिगो के शेयरों पर भी नजर रखें. यूनियन बैंक के बोर्ड ने 10 हजार करोड़ रुपए जुटाने को मंजूरी दे दी है. इसमें से 6000 करोड़ शेयरों की बिक्री के जरिए जुटाए जाएंगे. फंड का इस्तेमाल बैंक की बिजनेस ग्रोथ को बढ़ावा देने में किया जाएगा. Yes बैंक को लेकर एक एक्सपर्ट का मानना है कि अगले 5 सालों में इसके भाव 100 रुपए तक जा सकते हैं. जबकि InterGlobe Enterprises ने इंडिगो में 2% हिस्सेदारी बेची है. इस वजह से कंपनी के शेयर 4% से अधिक गिरकर 4,374 रुपए पर पहुंच गए थे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

1 hour ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

1 hour ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

11 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

17 hours ago