होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

नीरज नैयर 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया है. गुरुवार को मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ. BSE सेंसेक्स में जहां 64.55 अंक की तेजी आई, वहीं NSE निफ्टी भी 0.03 फीसदी चढ़ गया. सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में तेजी दर्ज की गई. कैपिटल गुड्स, पावर और ऑटो के शेयरों में कल सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

MACD के संकेत  

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज जिन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, उनमें Hitachi Energy, HBL Power Systems, Gabriel India, Cummins और Kansai Nerolac शामिल हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों पर दांव लगाकर मुनाफा कमाने की संभावना बन रही है. MACD ने कुछ शेयरों में आज मंदी का रुख भी जताया है. उनमें HUL, Action Construction, Varun Beverages और Oil India शामिल हैं. यानी इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है.

ये भी रहेंगे फोकस में

रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ-साथ आज आदित्य बिड़ला मनी, हिंदुस्तान जिंक, तेजस नेटवर्क, भीमा सीमेंट्स, मेटलिस्ट फोर्जिंग्स, राजरतन ग्लोबल वायर और Wendt (India) अपनी तिमाही आय के नतीजे जारी करेंगी, लिहाजा इन कंपनियों के शेयरों पर भी उसका असर देखने को मिल सकता है. रिलायंस का सहते कल गिरावट के साथ 2,345 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में यह 0.82% नीचे लुढ़का है, जबकि एक महीने में महज 3.32% की तेजी दर्ज कर पाया है. इस हिसाब से देखें, तो रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने निवेशकों को खास रिटर्न नहीं दे पाई है.  

ऐसा रहा पिछला रिकॉर्ड  

वहीं, तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करें, तो Hitachi Energy India ने गुरुवार को 5.06% की छलांग लगाई. 3,199 रुपए पर ट्रेड कर रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 1.78% की तेजी दर्ज कर चुका है. HBL Power Systems के शेयर कल 3.09% की तेजी के साथ बंद हुए थे. इसी तरह, Gabriel India Limited भी 3.84% की तेजी के साथ 152.95 रुपए पर बंद हुआ था. Cummins में मामूली बढ़त जबकि Kansai Nerolac में गिरावट दर्ज की गई थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

10 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

10 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

11 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

15 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

11 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

10 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

10 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.