होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, Profit से भर सकती है झोली!

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, Profit से भर सकती है झोली!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का सिलसिला कायम है. गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए. वैश्विक और घरेलू स्तर पर मिले मजबूत संकेतों से बाजार को समर्थन मिला और 30 शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 52.01 चढ़कर 67,519 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय इसमें 304.06 अंकों की तेजी दर्ज की गई थी. वहीं, NSE का निफ्टी भी 33.10 अंकों के उछाल के साथ 20,103.10 पॉइंट्स के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया. यह लगातार 10वां कारोबारी सत्र है, जब बीएसई सेंसेक्स में लगातार बढ़त के साथ बंद हुआ है.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की बात करें, तो आज Federal Bank, Union Bank, Brightcom Group, Suven Pharma और Avanti Feeds में तेजी देखने को मिल सकती है. यूनियन बैंक के शेयर ने पिछले कुछ समय में अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है. गुरुवार को भी बैंक का शेयर 4.53% की बढ़त के साथ 94.60 रुपए पर बंद हुआ था. बीते छह महीनों में ये शेयर 44.21% का रिटर्न दे चुका है. इसी तरह, फेडरल बैंक का शेयर भी कल बढ़त के साथ 147.45 रुपए पर बंद हुआ. पिछले छह महीनों में इसने 16.47% का रिटर्न दिया है. MACD ने तेजी के साथ ही कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. गिरावट के संकेत वाले शेयरों में IRCTC, JP Associates, BHEL, IFCI और CESC शामिल हैं.

इन पर भी रखें नजर
वहीं, कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है. PNB Housing, Central Bank, NMDC, IOB और NHPC को लेकर निवेशक बुलिश नजर आ रहे हैं. वो इन शेयरों में पैसा लगा रहे हैं और इसके चलते मजबूत खरीदारी का माहौल निर्मित हो रहा है. सेंट्रल बैंक के शेयर में कल 10.40% की तेजी दर्ज की गई. फिलहाल ये शेयर 44.60 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. इसका मतलब है कि निवेशक इन शेयरों की बिकवाली पर फोकस कर रहे हैं. उनकी इन शेयरों में अब खास दिलचस्पी नहीं बची है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

14 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

15 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

16 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

17 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

15 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

14 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.