होम / बिजनेस / गोता लगाएगा बाजार या बनी रहेगी तेजी, कौन से शेयर रहेंगे ट्रेंड में? जानें यहां 

गोता लगाएगा बाजार या बनी रहेगी तेजी, कौन से शेयर रहेंगे ट्रेंड में? जानें यहां 

बाजार के लिए एक अच्छी बात ये है कि उठापटक के बावजूद डीमैट अकाउंट की संख्या जनवरी में बढ़कर 11 करोड़ पर पहुंच गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के लिए मंगलवार शुभ रहा. BSE सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 61,032.26 अंक पर बंद हुआ था. वहीं, NSE निफ्टी भी 158.95 अंकों की तेजी के साथ 17,929.85 के लेवल पर पहुंच गया. पिछले कुछ दिनों में जिस तरह ट्रेंड मार्केट में रहा है, यदि वो आज भी बना रहता है तो बाजार गोता लगा सकता है. बाजार के लिए एक अच्छी बात ये है कि उठापटक के बावजूद डीमैट अकाउंट की संख्या जनवरी में बढ़कर 11 करोड़ पर पहुंच गई है. यानी लोगों के बीच स्टॉक मार्केट का आकर्षक बढ़ रहा है.  

इनमें हैं तेजी के संकेत
चलिए देखते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) से आज किन शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. MACD ने ONGC, Oil India, Marksans Pharma, Mirza International और L&T पर तेजी का रुख दिखाया है. वहीं, अगर आज मंदी के संकेत वाले शेयरों की बात करें तो उसमें Tata Motors, TV Today Network, Persistent Systems और KPI Green Energy के शेयर शामिल हैं. यानी इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है.

ऐसा रहा पिछला रिकॉर्ड
आइए नजर डालते हैं कि तेजी के संकेत वाले शेयरों का पिछले प्रदर्शन कैसा रहा है. ONGC यानी Oil & Natural Gas Corporation Limited के शेयर मंगलवार को मामूली तेजी के साथ 148.20 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 दिनों में इसमें 2.10% की तेजी आई है. Oil India Limited की बात करें, तो कल इसने 6% से ज्यादा की छलांग लगाई थी. 255.65 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल से करीब 50 रुपए पीछे चल रहा है. Marksans Pharma ने भी पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ क्लोजिंग बेल दबाई. ये शेयर फिलहाल 68.65 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

एक दिन में 14.43% उछाल
फुटवेयर कंपनी Mirza International Ltd के लिए मंगलवार शानदार रहा. कंपनी का शेयर 14.43% की जबरदस्त तेजी के साथ 258.85 रुपए पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में भी इसने 12 से ज्यादा का रिटर्न दिया है. L&T यानी Larsen & Toubro Limited का शेयर जरूर मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. फिलहाल ये 2,189.35 के भाव पर उपलब्ध है और अपने 52 वीक के हाई लेवल 2,297.65 से ज्यादा पीछे नहीं है. हालांकि, MACD ने आज इसमें तेजी के संकेत दिए हैं. 

आज JBF Industries, Crazy Infotech, Velox Industries, Vision Cinemas और Vantage Knowledge Academy के तिमाही नतीजे आ सकते हैं, लिहाजा इन शेयरों पर भी फोकस रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

10 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

13 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

17 hours ago