✕

होम / बिजनेस / KEC इंटरनेशनल को 1,050 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर, विंड एनर्जी सेक्टर में की एंट्री

KEC इंटरनेशनल को 1,050 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर, विंड एनर्जी सेक्टर में की एंट्री

विंड एनर्जी सेगमेंट में एंट्री के साथ कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार में अपने विस्तार को नई दिशा दी है, जबकि सिविल, T&D और केबल्स सेगमेंट में मिले ऑर्डर उसकी स्थिर ग्रोथ को मजबूत करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी KEC इंटरनेशनल लिमिटेड ने नए साल की शुरुआत मजबूत ऑर्डर बुक के साथ की है. कंपनी को अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट में कुल 1,050 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. खास बात यह है कि कंपनी ने पहली बार विंड एनर्जी सेगमेंट में कदम रखा है, जो उसके रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार के लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है.

विंड एनर्जी में बड़ा ब्रेकथ्रू

KEC इंटरनेशनल के रिन्यूएबल्स बिजनेस को दक्षिण भारत में 100 मेगावाट से अधिक क्षमता वाली विंड पावर परियोजना का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर एक प्रतिष्ठित निजी डेवलपर से मिला है और इसमें बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP) पैकेज शामिल है. इस ऑर्डर के साथ कंपनी ने तेजी से बढ़ते विंड एनर्जी सेक्टर में औपचारिक रूप से प्रवेश कर लिया है.

सिविल बिजनेस को भी मिला बड़ा प्रोजेक्ट

कंपनी के सिविल बिजनेस को बिल्डिंग्स एंड फैक्ट्रीज़ (B&F) सेगमेंट में नया ऑर्डर हासिल हुआ है. यह ऑर्डर पश्चिम भारत में एक बड़े स्टील निर्माता के डाउनस्ट्रीम प्रोजेक्ट के लिए है, जो कंपनी के मौजूदा क्लाइंट से मिला है. इससे सिविल सेगमेंट में KEC की मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है.

ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन में विदेशी ऑर्डर

ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) सेगमेंट में KEC इंटरनेशनल को अमेरिका महाद्वीप से टावर, हार्डवेयर और पोल्स की सप्लाई के ऑर्डर मिले हैं. कंपनी की सब्सिडियरी SAE टावर्स ने खासतौर पर मैक्सिको में टावर सप्लाई के बड़े ऑर्डर हासिल किए हैं, जो नॉर्थ अमेरिकन T&D मार्केट में तेजी का संकेत देते हैं.

केबल्स और कंडक्टर्स कारोबार में मजबूती

KEC के केबल्स एंड कंडक्टर्स बिजनेस को भारत और विदेशी बाजारों से विभिन्न प्रकार के केबल और कंडक्टर की सप्लाई के ऑर्डर मिले हैं. इससे इस सेगमेंट में भी कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है.

KEC इंटरनेशनल के एमडी और सीईओ विमल केजरीवाल ने कहा कि कंपनी को अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट में मिले नए ऑर्डर से खुशी है. उन्होंने कहा कि रिन्यूएबल्स बिजनेस के जरिए विंड एनर्जी सेगमेंट में पहला ऑर्डर मिलना कंपनी के लिए एक अहम मील का पत्थर है. साथ ही सिविल बिजनेस में बड़े स्टील प्लेयर से मिला प्रोजेक्ट और नॉर्थ अमेरिका में T&D ऑर्डर कंपनी की ग्रोथ को रफ्तार देंगे.

19,300 करोड़ रुपये के पार पहुंची ऑर्डर बुक

कंपनी के अनुसार, इन नए ऑर्डर्स के बाद चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल ऑर्डर इनटेक करीब 19,300 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है कि मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर KEC इंटरनेशनल अपने ग्रोथ टारगेट्स हासिल करने की दिशा में सही रास्ते पर है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

17 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

14 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

15 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.