✕

होम / बिजनेस / रेलवे नेटवर्क से जुड़ी कश्मीर घाटी, PM मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का किया उद्घाटन

रेलवे नेटवर्क से जुड़ी कश्मीर घाटी, PM मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का किया उद्घाटन

यह प्रोजेक्ट न केवल भारत की तकनीकी क्षमताओं को दुनिया के सामने पेश करता है, बल्कि जम्मू-कश्मीर के सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल 'चिनाब आर्च ब्रिज' का भव्य उद्घाटन  किया. यह पुल 359 मीटर की ऊंचाई पर चिनाब नदी पर बनाया गया है, जो कि पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है. इस ऐतिहासिक मौके के साथ कश्मीर पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से सीधा जुड़ गया है. आइए जानते हैं यह रेलवे पुल कितनी रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है?

1,486 करोड़ की लागत से बना विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल

करीब आठ वर्षों की कठिन निर्माण प्रक्रिया और 1,486 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ चिनाब पुल भारतीय इंजीनियरिंग का एक शानदार नमूना है. उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने पुल पर तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया और देश को इस उपलब्धि पर बधाई दी. उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे.

अंजी नदी पर भारत का पहला केबल-स्टे रेल पुल भी हुआ शुरू

चिनाब पुल के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत के पहले 'केबल-स्टे' रेलवे पुल का भी उद्घाटन किया, जो अंजी नदी पर बना है. यह पुल इंजीनियरिंग की नई ऊंचाइयों को दर्शाता है. और जम्मू-कश्मीर को रेल संपर्क से जोड़ने में एक और बड़ा कदम है.

संग्रहालय का दौरा और इंजीनियरों से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब पुल के पास बने रेलवे संग्रहालय का भी दौरा किया, जहां उन्हें पुल की निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने इंजीनियरों और निर्माण में लगे श्रमिकों से बातचीत कर उनके योगदान की सराहना की. यह संग्रहालय रियासी जिले में स्थित है और पुल की इंजीनियरिंग को समर्पित है.

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

इस ऐतिहासिक दिन की एक और बड़ी उपलब्धि रही. कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाना. इस ट्रेन के संचालन से घाटी अब सीधे शेष भारत से ट्रेन के माध्यम से जुड़ गई है. प्रधानमंत्री ने ट्रेन रवाना करने से पहले यात्रियों और चालक दल के सदस्यों से संवाद भी किया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago


बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

16 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

45 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 day ago