✕

होम / बिजनेस / रेल नेटवर्क से जुड़ी कश्मीर घाटी, रेल मंत्री ने शेयर की दुनिया के सबसे ऊंचे चि‍नाब ब्रिज पर चलती रेल की तस्वीरें

रेल नेटवर्क से जुड़ी कश्मीर घाटी, रेल मंत्री ने शेयर की दुनिया के सबसे ऊंचे चि‍नाब ब्रिज पर चलती रेल की तस्वीरें

भारतीय रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक परियोजना जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर ट्रेन का ट्रायल कर एक बड़ी सफलता हासिल कर ली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रेलवे ने कश्मीर घाटी को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाली चुनौतीपूर्ण उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) परियोजना को पूरा कर लिया है. गुरुवार को कश्मीर स्थित दुनिया के ऊंचे चिनाब ब्रिज पर रेल का ट्रायल हुआ, जिसकी तस्वीरें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) से अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर की हैं. तो चलिए आपको इस परियोजना की पूरी जानकारी देते हैं.  

दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च रेलवे पुल
उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (USBRL) के तहत भारतीय रेलवे ने उधमपुर से बारामूला तक 272 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का सफलतापूर्वक निर्माण किया है. यह लाइन कश्मीर घाटी को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ती है. इस परियोजना में 38 सुरंगें (कुल लंबाई 119 किलोमीटर) शामिल हैं. सबसे लंबी सुरंग (T-49) की लंबाई 12.75 किलोमीटर है. यह देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग है. परियोजना में 927 पुल (कुल लंबाई 13 किलोमीटर) भी शामिल हैं. इन पुलों में चिनाब पुल भी है, जिसकी कुल लंबाई 1315 मीटर, आर्च की लंबाई 467 मीटर और नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर है. यह एफिल टावर से लगभग 35 मीटर ऊंचा है, जोकि दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च रेलवे पुल है. 

च‍िनाब पुल पर 40 क‍िमी की रफ्तार से चली ट्रेन
रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे और कोंकण रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से नवनिर्मित चिनाब पुल के व्यापक निरीक्षण के बाद भारतीय रेलवे ने गुरुवार को रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच इलेक्ट्रिफाइड लाइन सेक्‍शन (मार्ग लंबाई 46 किलोमीटर) पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से MEMU ट्रेन (8 कोच) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. इसकी तस्वीरें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर भी साझा की हैं. 

ट्रेन ने पार की 9 सुरंगें
इस परीक्षण के दौरान ट्रेन ने 40.787 किलोमीटर की संयुक्त लंबाई वाली 9 सुरंगों को पार किया. पहली बार पूरी ट्रेन दुग्गा और बक्कल स्टेशनों के बीच चिनाब पुल को पार कर गई, जो दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च रेलवे पुल है. रियासी, बक्कल, दुग्गा और सवालाकोट स्टेशन जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हैं. 

पीएम ने क‍िया था उद्घाटन
48.1 किलोमीटर लंबे बनिहाल-संगलदान सेक्‍शन सहित उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 फरवरी, 2024 को किया था. परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन अक्टूबर 2009 में हुआ था, जिसमें 118 किलोमीटर लंबा काजीगुंड-बारामूला खंड शामिल है. बाद के चरणों में जून 2013 में 18 किलोमीटर लंबे बनिहाल-काजीगुंड खंड और जुलाई 2014 में 25 किलोमीटर लंबे उधमपुर-कटरा खंड का उद्घाटन हुआ.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

10 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago