✕

होम / बिजनेस / Karta AI ने जुटाई 28.52 करोड़ रुपये की सीड फंडिंग, Peer Capital और Cedar Hill Capital ने किया निवेश

Karta AI ने जुटाई 28.52 करोड़ रुपये की सीड फंडिंग, Peer Capital और Cedar Hill Capital ने किया निवेश

कंपनी इस नई पूंजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार और टीम को मजबूत करने में करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 hours ago

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वॉयस एजेंट बनाने वाली कंपनी Karta AI ने सीड फंडिंग राउंड में 28.52 करोड़ रुपये (30 लाख डॉलर) जुटाए हैं. इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व Peer Capital और Cedar Hill Capital ने किया. इसमें Wyser VC, CDM Capital और Seedstars ने भी हिस्सा लिया.

Karta AI की स्थापना 2024 में हुई थी. कंपनी का संचालन Dreamzest Technologies Private Limited के तहत होता है. यह बैंकों, कर्ज देने वाली कंपनियों, फिनटेक और बीमा कंपनियों के लिए AI आधारित वॉयस एजेंट तैयार करती है. ये एजेंट ग्राहकों की आने वाली फोन कॉल को संभालने और उनसे बातचीत करने में सक्षम हैं.

कंपनी इस नई पूंजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार और टीम को मजबूत करने में करेगी. इसके साथ ही, कंपनी अपने प्रेडिक्टिव कॉन्टेक्स्ट इंजन को बेहतर बनाने और ग्राहकों से जुड़ी जटिल प्रक्रियाओं को अधिक भरोसेमंद तरीके से ऑटोमेट करने पर भी काम करेगी.

VERTICES PARTNERS ने फंडिंग राउंड में दी कानूनी सलाह

इस फंडिंग राउंड में कानूनी फर्म VERTICES PARTNERS ने Karta AI को सलाह दी. फर्म के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर विनायक बर्मन ने कहा कि Karta AI ग्राहकों के साथ बातचीत में AI के व्यावहारिक इस्तेमाल पर काम कर रही है. इस क्षेत्र में तकनीक की विश्वसनीयता और जटिल प्रक्रियाओं को संभालने की क्षमता महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि कंपनी के विस्तार और टेक्नोलॉजी को मजबूत करने की योजना में उसे सलाह देकर फर्म को खुशी है.

इस सौदे में VERTICES PARTNERS की टीम का नेतृत्व पार्टनर मनु वर्गीज ने किया. उनके साथ एसोसिएट मैनेजर हेमंत श्रीवास्तव और एसोसिएट्स अभिषिखा मोयल तथा प्रियंशी बैनवाला शामिल रहे.

फंडिंग राउंड में अन्य निवेशकों की ओर से भी अलग-अलग कानूनी फर्मों ने प्रतिनिधित्व किया. Marga Law ने Capier Investments India, Aequitas Law Partners ने Cedar Hill Capital, SKS Advisors ने Wyser VC और Samvad Partners ने CDM Capital को कानूनी सलाह दी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में भारत का निर्यात 29.9% बढ़कर 89.99 अरब डॉलर पहुंचा, पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा योगदान: PHDCCI

अक्टूबर में भारत का वस्तुओं का निर्यात 49.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान है. वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात बढ़कर 568.84 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 487.59 अरब डॉलर था.

5 hours ago

AI और क्लाउड पर बढ़ेगा निवेश, 2027 में भारत का IT खर्च 16.94 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान: गार्टनर

गार्टनर के अनुमान के मुताबिक, 2027 में IT खर्च के विभिन्न क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर-एज-ए-सर्विस (IaaS) में सबसे तेज वृद्धि देखने को मिल सकती है. इस क्षेत्र में खर्च 2026 के मुकाबले 40.3 फीसदी बढ़कर 81,575 करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है.

5 hours ago

भारत को चाहिए 1,000 और विमान, एयरबस-बोइंग की क्षमता सीमित; डिलीवरी में लगेंगे 8 साल: गोयल

पीयूष गोयल ने कहा- देश को 2,000 से ज्यादा विमानों की जरूरत, भारतीय एयरलाइंस पहले ही 1,200 से अधिक विमानों का दे चुकी हैं ऑर्डर; एयरबस और बोइंग की सीमित उत्पादन क्षमता बनी बड़ी चुनौती

5 hours ago

भारत और बेलारूस के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, 2027-2031 के लिए बनेगा रोडमैप

फार्मा, कृषि, इंजीनियरिंग और डिजिटल टेक्नोलॉजी समेत कई क्षेत्रों में संयुक्त उद्यम और तकनीकी साझेदारी की संभावनाएं तलाशेंगे दोनों देश; 2027 में होगी अंतर-सरकारी आयोग की अगली बैठक

6 hours ago

टाटा संस को लिस्टिंग नियम मानने होंगे, RBI की चिट्ठी से नोएल टाटा की मुश्किलें बढ़ीं

कंपनी को अपर-लेयर NBFC के लिस्टिंग नियमों का पालन करने का निर्देश, टाटा ट्रस्ट्स विलय के जरिए लिस्टिंग से बचने की तैयारी में; SP ग्रुप को भी मिल सकते हैं 25,000 करोड़ रुपये

6 hours ago


बड़ी खबरें

Hugging Face पर AI एजेंट्स के साइबर हमले को लेकर OpenAI पर मुकदमा, कैलिफोर्निया ने लगाए सुरक्षा में चूक के आरोप

कंपनी का कहना है कि इस घटना से OpenAI के ग्राहकों का डेटा, उसके उत्पादों की कार्यक्षमता या सेवाओं की उपलब्धता प्रभावित नहीं हुई.

2 hours ago

SML महिंद्रा में आशीष कुंद्रा बने ट्रक्स और बसों के मार्केटिंग हेड

इससे पहले वह महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) में फार्म मशीनरी बिजनेस के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इस पद पर उन्होंने करीब चार साल तक काम किया.

3 hours ago

अक्टूबर में भारत का निर्यात 29.9% बढ़कर 89.99 अरब डॉलर पहुंचा, पेट्रोलियम और इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा योगदान: PHDCCI

अक्टूबर में भारत का वस्तुओं का निर्यात 49.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान है. वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के दौरान वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात बढ़कर 568.84 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 487.59 अरब डॉलर था.

5 hours ago

पांच तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच सकती है GDP ग्रोथ, Q2 में 7.5% रहने का अनुमान: इक्रा

इक्रा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 फीसदी रही GDP वृद्धि दर दूसरी तिमाही में घटकर 7.5 फीसदी रह सकती है. कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर में सबसे ज्यादा गिरावट का अनुमान है.

3 hours ago

महिंद्रा के फार्म डिवीजन की मार्केटिंग हेड बनीं नेहा आनंद, 1 दिसंबर से संभालेंगी नई जिम्मेदारी

नेहा आनंद 2021 में महिंद्रा से जुड़ी थीं. उन्हें विभिन्न उद्योगों में काम करने का 24 साल से अधिक का अनुभव है. कंपनी में अब तक वह कई नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुकी हैं.

3 hours ago