होम / बिजनेस / कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से क्या बदलेगी Coffee Day की किस्मत?
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से क्या बदलेगी Coffee Day की किस्मत?
Coffee Day के नाम से कॉफी चेन चलाने वाले परिवार का कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार से पारिवारिक संबंध है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
कर्नाटक में BJP को सत्ता से बेदखल करते हुए कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है. चुनाव परिणाम पूर्व आए लगभग एग्जिट पोल्स में Congress की जीत का अनुमान जताया गया था, जो पूरी तरह सच साबित हुआ. BJP ने लिए ये हार इसलिए भी बड़ी हो जाती है, क्योंकि PM मोदी ने बजरंग बलि का जिक्र छेड़कर चुनाव को धार्मिक रंग देने की कोशिश की थी और माना जा रहा था कि उनका ये प्रयास कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा. हालांकि, भाजपा का हर दांव उल्टा पड़ गया. कर्नाटक में जीत से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है. वहीं, Coffee Day के मालिकों के चेहरे पर भी एक बड़ी सी मुस्कान आ गई है.
पारिवारिक रिश्ते
Coffee Day के नाम से कॉफी चेन चलाने वाले परिवार का कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार से पारिवारिक संबंध है. कहा जाता है कि Coffee Day को आगे बढ़ाने में डीके शिवकुमार की भी भूमिका है. ऐसे में जब उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आ गई है, तो सवाल पूछा जा रहा है कि क्या Coffee Day की किस्मत फिर से चमकेगी. बता दें कि एक जमाने में कॉफी आउटलेट के बाजार में कॉफी डे बड़ा नाम था, लेकिन धीरे-धीरे हालात बदलते गए और कंपनी की आर्थिक स्थिति कमजोर होती गई.
ये भी पढ़ें - बाजार में अपनी कॉफी का 'स्वाद' बरकरार रखने के लिए Barista ने बनाई खास रणनीति
2021 में हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या शिवकुमार की शादी कैफे कॉफी डे के दिवंगत संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य हेगड़े से हुई है. दोनों फरवरी 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे. जुलाई 2019 में वीजी सिद्धार्थ ने वित्तीय संकट के चलते खुदकुशी कर ली थी, जिसके बाद से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट को उनके बेटे अमर्त्य संभाल रहे हैं. कर्नाटक पर नजर रखने वाले राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भले ही मुख्यमंत्री की दौड़ में शिवकुमार, सिद्धारमैया से हार जाएं, लेकिन सरकार के साथ-साथ राज्य के पूंजी बाजार में भी उनका मजबूत प्रभाव होगा.
स्टॉक मार्केट में हाल
स्टॉक मार्केट में Coffee Day Enterprises Ltd के शेयरों की बात करें, तो सोमवार को इनमें बढ़त देखी गई. इस दौरान, कंपनी के शेयर 10.22 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. हालांकि, आज यानी मंगलवार को इसमें गिरावट आई है. खबर लिखे जाने तक Coffee Day के शेयर 1.79% की नरमी के साथ 36.70 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले 5 दिनों में इस शेयर ने 11.21% का रिटर्न दिया है.
टैग्स