✕

होम / बिजनेस / वाह CM साहब! विकास के लिए नहीं पैसा और सोशल मीडिया पर हर महीने 54 लाख खर्चा

वाह CM साहब! विकास के लिए नहीं पैसा और सोशल मीडिया पर हर महीने 54 लाख खर्चा

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के मुखिया यानी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर सोशल मीडिया पर खर्चे को लेकर घिर गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्नाटक में इस समय सियासी भूचाल आया हुआ है. मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) कथित घोटाले में भाजपा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) का इस्तीफा चाहती है. जबकि CM आरोपों को साजिश करार दे रहे हैं. कयास यह भी हैं कि इस भूचाल पर पूर्ण विराम लगाने के लिए कांग्रेस आलाकमान किसी दूसरे चेहरे को कर्नाटक की कमान सौंप सकता है. सीधे शब्दों में कहें तो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसी दूसरे को बैठाया जा सकता है. इस बीच, RIT में एक बड़ा खुलासा हुआ है. हालांकि, इस खुलासे का घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन CM साहब फिर से चर्चा में ज़रूर आ गए हैं. 

फंड की समस्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फंड की समस्या से जूझ रही कर्नाटक सरकार के मुखिया यानी CM सिद्धारमैया के सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने पर हर महीने करीब 54 लाख का खर्चा किया जा रहा है. आरटीआई एक्टिविस्ट मारलिंगा गौड़ा माली पाटिल ने सूचना के अधिकार कानून के तहत यह जानकारी प्राप्त की है. पाटिल का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि सरकार फंड की समस्या का सामना कर रही है. विकास कार्यों की रफ्तार लगभग थम गई है और विभिन्न विभागों के ठेकेदारों को भुगतान करने में सरकार को संघर्ष करना पड़ रहा है, तो उन्होंने CM के सोशल मीडिया अकाउंट पर होने वाले खर्चे के संबंध में RTI लगाई. 

दूसरों से कम खर्चा
सरकारी एजेंसी कर्नाटक स्टेट मार्केटिंग कम्युनिकेशन ऐंड एडवर्टाइजिंग लिमिटेड (MCA) ने RTI के जवाब में बताया है कि सिद्धारमैया के सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने पर हर महीने 54 लाख का खर्चा आता है. हालांकि, उसका यह भी कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों की तुलना में सिद्धारमैया सोशल मीडिया पर बेहद कम खर्च करते हैं. इससे पहले के मुख्यमंत्री का यह खर्चा करीब 2 करोड़ था. पिछले साल 25 अक्टूबर से मार्च 2024 तक मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने 3 करोड़ रुपए के आसपास खर्च किए. 

इस कंपनी को जिम्मा
सीएमओ ने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए हर महीने करीब 53.9 लाख रुपए खर्च किए है, इसमें 18 फीसदी की जीएसटी भी शामिल है. यह भुगतान सिद्धारमैया के अकाउंट हैंडल करने वाली पेमेंट पॉलिसी फ्रंट नाम की कंपनी को किया गया है. कंपनी की लगभग 35 लोगों की टीम CM का सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल करती है. गौरतलब है कि राज्यपाल थावर चंद्र गहलोत कथित घोटाले में सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे चुके हैं. इसके बाद से उन पर इस्तीफे का दबाव बना हुआ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

2 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

6 hours ago