होम / बिजनेस / BW Businessworld के Unicorn Summit में कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने कही बड़ी बात

BW Businessworld के Unicorn Summit में कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने कही बड़ी बात

"स्टार्टटप पर बातचीत के लिए बंगलुरु बेस्ट प्लेस है. दुनिया में चीजें बहुत तेजी से बदल रही हैं. इन सभी के पीछे सबसे बड़ी वजह है- इनोवेशन."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बंगलुरु: BW Businessworld के Unicorn Summit and Awards 2022 के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्टार्टअप की जमकर सराहना की और उन्हें कृषि के लिए भी कुछ इनोवेशन करने के लिए प्रेरित किया.

Businessworld के Unicorn Summit में मुख्यमंत्री बोम्मई का स्वागत BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटन-इन-चीफ और exchange4media के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बिजनेसवर्ल्ड की जमकर तारीफ की और बंगलुरु में इस तरह का आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया.

सीएम बोम्मई ने अपने संबोधन में कहा, "बंगलुरु में यूनिकॉर्न समिट का आयोजन करने के लिए मैं BW Businessworld को धन्यवाद देना चाहता हूं. इस तरह के आयोजन के लिए बंगलुरु से अच्छी जगह हो ही नहीं सकती. मैं इस आयोजन से बहुत खुश हूं."

उन्होंने कहा, "स्टार्टटप पर बातचीत के लिए बंगलुरु बेस्ट प्लेस है. दुनिया में चीजें बहुत तेजी से बदल रही हैं. इन सभी के पीछे सबसे बड़ी वजह है- इनोवेशन. इनोवेशन ही मेन की-वर्ड है. विकास के लिए नई चीजें करनी बहुत जरूरी हैं. ये बात सभी जानते हैं कि आवश्यकता ही आविष्कार का जननी है. यही काम आज हमारे स्टार्टअप्स कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि दो बातें स्टार्टअप कंपनियों की एसेसरीज हैं: 1. हम क्या हैं और 2. हम सोसायटी के लिए कितने हेल्पफुल हैं. ये दो बातें स्टार्टअप कंपनियों के लिए बहुत मायने रखती हैं.

मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, "स्टार्टअप ही दुनिया का भविष्य है. यहां एक्सपेरिमेंट बहुत आसानी से कर सकते हैं. हम जितना एक्सपेरिमेंट करेंगे, उतनी ही तेजी से सफलता हासिल करेंगे. मैं BW Businessworld को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज इनकी वजह से ही तमाम Unicorns एक छत के नीचे इकट्ठा हुए हैं. आज यहां जो लोग बैठे हुए हैं, वही दुनिया के भविष्य हैं."

CM ने कहा, "स्टार्टअप के लिए बंगलुरु पहली पसंद है. यहां 400 रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर्स हैं, जो देश ही नहीं, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं. यहां एक दो नहीं, बल्कि 13 हजार स्टार्टअप हैं. यह संख्या भी सबसे ज्यादा है. इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बंगलुरु में कितना स्कोप है. बंगलुरु से किसी दूसरे शहर की तुलना ही नहीं का जा सकती. सबसे ज्यादा यूनिकॉर्न यहीं हैं." बिजनेस के क्षेत्र में योगदान देने के लिए उन्होंने  BW Businessworld की जमकर सराहना की.

 

स्टार्टअप को सलाह देते हुए मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, "देश के विकास में कृषि का बहुत बड़ा योगदान है. कृषि के क्षेत्र में भी इनोवेशन की बहुत जरूरत है. एग्रो स्टार्टअप देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है. एग्रो फील्ड में बहुत स्कोप है. हम सभी इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं. मैं चाहता हूं कि स्टार्टअप भी इसमें हमारी मदद करें." उन्होंने सभी सभी विजेताओं को एडवांस में बधाई भी दी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

23 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

1 day ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 day ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

1 day ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

4 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

53 minutes ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 hour ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

1 hour ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 hour ago