होम / बिजनेस / Kalpataru Projects International: दूसरी तिमाही के नतीजे हुए जारी, कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन!

Kalpataru Projects International: दूसरी तिमाही के नतीजे हुए जारी, कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन!

KPIL ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए नतीजे जारी कर दिए हैं और कंपनी के प्रॉफिट में गिरावट देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

KPIL (कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड) ने हाल ही में वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के लिए नतीजे जारी कर दिए हैं. वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के दौरान कंपनी ने जानकारी दी है कि कंपनी के प्रॉफिट में लगभग 8% की गिरावट देखने को मिली है. 

प्रॉफिट गिरा कमाई बढ़ी
आपको बता दें कि सितंबर 2023 में खत्म हुई तिमाही के दौरान कंपनी के खर्च में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और इसी वजह से कंपनी के नेट प्रॉफिट में 8% जितनी गिरावट देखने को मिली है. गिरावट के बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग 90 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया जबकि साल भर पहले यानी सितंबर 2022 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 98 करोड़ रुपये हुआ करता था. कंपनी द्वारा यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की गई एक प्रेस रिलीज में दी गई है. लेकिन दूसरी तरफ कंपनी की कुल आय में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. कंपनी की कमाई बढ़कर 4,530 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी की कमाई 3808 करोड़ रुपए हुआ करती थी. 

इस प्रॉफिट में हुई बढ़ोत्तरी
कंपनी की सिर्फ कमाई में ही नहीं, बल्कि खर्चों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. कंपनी के खर्च पिछले साल इसी क्वार्टर में 3,659 करोड़ रुपए हुआ करते थे लेकिन इस साल दूसरी तिमाही के दौरान इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और खर्च बढ़कर 4398 करोड़ रुपयों पर पहुंच गया है. अगर कंपनी के स्टैंडअलोन प्रॉफिट की बात करें तो कंपनी के नेट प्रॉफिट में लगभग 9% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. साल भर पहले कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 104 करोड़ रुपए हुआ करता था जबकी इस साल दूसरी तिमाही के दौरान 9% की बढ़ोत्तरी के साथ यह 113 करोड़ रुपयों के स्तर पर जा पहुंचा है. 

ऑर्डर बुक में भी हुई वृद्धि
स्टैंडअलोन आधार पर सिर्फ कंपनी का प्रॉफिट ही नहीं बल्कि कंपनी की कमाई भी बढ़ी है. कंपनी की स्टैंडअलोन कमाई में भी वृद्धि देखने को मिली है. पिछले साल कंपनी की स्टैंडअलोन कमाई 3,308 करोड़ रूपए करती थी जबकि इस साल यह 3869 करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. कंपनी एक अन्य बयान जारी करते हुए यह भी कहा है कि कंपनी की ऑर्डर बुक अभी 47,040 करोड़ रुपयों पर स्थिर है, जिसका मतलब ये है कि कंपनी की ऑर्डर बुक में लगभग 22% की वृद्धि देखने को मिली है.
 
यह भी पढ़ें: Delhi AQI: प्रदूषण की दोहरी मार; घर मिलने में होगी देरी, सड़क पर नहीं चलेंगी ये गाड़ियां!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 hour ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

3 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

3 hours ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

18 hours ago