होम / बिजनेस / Jyoti CNC की हुई लिस्टिंग, निवेशकों को मिला इतने प्रतिशत फायदा
Jyoti CNC की हुई लिस्टिंग, निवेशकों को मिला इतने प्रतिशत फायदा
जानकारों ने उम्मीद जताई थी कि कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत तक का मुनाफा दे सकता है जबकि शेयर ने 11 से 12 प्रतिशत का मुनाफा दिया.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
जिन लोगों ने Jyoti CNC आईपीओ में पैसा लगाया था आखिरकार आज तय तारीख पर उसकी लिस्टिंग हो ही गई. जब आईपीओ जारी हुआ था उस वक्त इस शेयर का प्राइस 331 रुपये था लेकिन जब आज ये एनएसई पर लिस्ट हुआ तो इसका प्राइस 370 रुपये रहा. इसमें पैसा लगाने वालों को 11 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा हासिल हुआ है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये आईपीओ लिस्ट होने के बाद तेजी पकड़ता हुआ भी दिखाई दे रहा है. जबकि कई जानकारों ने इसकी लिस्टिंग को लेकर कहा था कि ये 360 से लेकर 380 रुपये तक हो सकती है.
इतने गुना हुआ था सब्सक्राइब
Jyoti CNC का आईपीओ में पैसा लगाने के लिए निवेशकों को 3 दिन का समय मिला था. 3 दिन में ये आईपीओ 38.53 गुना तक ओवरसब्सक्राइब हो गया था. इस आईपीओ को सभी सेक्टरों से बेहतर रिस्पांस मिला था. रिटेल से लेकर नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने इसमें जमकर पैसा लगाया था. Jyoti CNC आईपीओ ने 37 एंकर निवेशकों से 448 करोड़ रुपये कमाए. कंपनी इस निवेश से अपने कुछ कर्ज को कम करना चाह रही है जबकि अपनी कई लॉन्गटर्म वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट आवश्यकताओं के लिए किया जाएगा.
क्या करती है कंपनी?
Jyoti CNC मेटल कटिंग कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (CNC) के क्षेत्र में एक लीडिंग मैन्युफैक्चरर के तौर पर काम करती है. इस कंपनी की देश में तीसरी सबसे बड़ी भागीदारी है. वर्ष 2023 में कंपनी की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत रही थी. कंपनी R&D क्षमताओं के साथ एयरोस्पेस, डिफेंस, ऑटो और ऑटो कंपोनेंट, जनरल इंजीनियरिंग, ईएमएस सहित इंडस्ट्री को कस्टमाइज सॉल्यूशन प्रोवाइड कराती है.
ये भी पढ़ें : मोतीलाल ओसवाल ने इस कंपनी में बेचे इतने करोड़ शेयर, आखिर क्या है इसकी वजह?
टैग्स