✕

होम / बिजनेस / गुजरात में 8000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी Juniper Green Energy, साइन किया MoU

गुजरात में 8000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी Juniper Green Energy, साइन किया MoU

जुनिपर ग्रीन एनर्जी एक स्वतंत्र रिन्यूएबल एनर्जी पावर प्रोड्यूसर और सोलर, विंड एवं हाइब्रिड पावर प्रोजेक्टस की ऑपरेटर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी (Juniper Green Energy) ने वाइब्रेंट गुजरात समिट 2024 (Vibrant Gujarat Summit 2024) के लिए निवेश प्रोत्साहन गतिविधि के दौरान गुजरात सरकार के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत कंपनी 8000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ राज्य में एक गीगावॉट की पवन तथा सौर परियोजनाएं विकसित करेगी. 

महत्वाकांक्षी सहयोग का प्रतीक
कंपनी ने बयान जारी करके बताया कि जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने गुजरात सरकार के साथ एक MoU साइन किया है. यह एमओयू 8000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ राज्य में एक गीगावॉट की पवन एवं सौर परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एक महत्वाकांक्षी सहयोग का प्रतीक है. गुजरात की राजधानी गांधीनगर में तीन जनवरी 2024 को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. यह भारत के नवीकरणीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.

ये भी पढ़ें - बिजली की रफ्तार से भागे NTPC के शेयर, इस ब्रोकरेज फर्म ने कहा - खरीद डालो

इतनी नौकरियां होंगी उत्पन्न
इस मौके पर जुनिपर ग्रीन एनर्जी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नरेश मनसुखानी (Naresh Mansukhani) ने कहा कि हम इस महत्वपूर्ण उद्यम में गुजरात सरकार के साथ साझेदारी करके खुश हैं. यह समझौता ज्ञापन टिकाऊ तथा समृद्ध भविष्य के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है. माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से कम से कम 1500 नौकरियां उत्पन्न होंगी. जुनिपर ग्रीन एनर्जी एक स्वतंत्र रिन्यूएबल एनर्जी पावर प्रोड्यूसर और सोलर, विंड एवं हाइब्रिड पावर प्रोजेक्टस की ऑपरेटर है. कंपनी के पास इस क्षेत्र में लंबा अनुभव है. दिल्ली मुख्यालय वाली जुनिपर ग्रीन एनर्जी ने अक्टूबर में अपने ऑपरेशंस की शुरुआत की थी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, 15 साल में आएगा 20 अरब डॉलर का निवेश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू हो गया है. इसके तहत भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100 फीसदी शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

14 hours ago

NH पर हादसों में मौत हुई तो ठेकेदारों पर लगेगा ₹50 लाख तक जुर्माना, सरकार ने कड़े किए नियम

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों के लिए अब निर्माण ठेकेदारों की जवाबदेही तय होगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नए नियमों के तहत दूसरी दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के लिए ₹25 लाख और तीसरी दुर्घटना में ₹50 लाख तक का जुर्माना देना होगा.

14 hours ago

हरि शंकर तिबरेवाल: ईडी की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

14 hours ago

खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से जियो IPO ने जुटाए ₹8,110 करोड़, LIC से लेकर ब्लैकरॉक तक ने लगाया दांव

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इससे पहले कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों को ₹1,119 प्रति शेयर के भाव पर 7.24 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं.

14 hours ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-जापान वैश्विक साझेदारी 2.0: द्विपक्षीय व्यापार से वैश्विक सशक्तीकरण तक

इस लेख में विभव कांत उपाध्याय बताते हैं कि इस साझेदारी के अगले अध्याय में बाजारों और परियोजनाओं से आगे बढ़कर संस्थानों, प्रणालियों और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना क्यों जरूरी है.

9 hours ago

हरि शंकर तिबरेवाल: ईडी की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

14 hours ago

क्रिस्टियन अमनपोर जून 2027 में छोड़ेंगी CNN, 43 साल का सफर होगा खत्म

इंटरनेशनल जर्नलिज्म की प्रमुख हस्तियों में शामिल क्रिस्टियन अमनपोर ने CNN से अलग होने का फैसला किया है. महीनों तक विचार करने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है.

11 hours ago