✕

होम / बिजनेस / Coca Cola की यूनिट्स में 40 फीसदी हिस्सेदारी के खरीदने के लिए इतने करोड़ खर्च करेगा जुबिलैंट भार्तिया ग्रुप, जानिए पूरी प्लानिंग?

Coca Cola की यूनिट्स में 40 फीसदी हिस्सेदारी के खरीदने के लिए इतने करोड़ खर्च करेगा जुबिलैंट भार्तिया ग्रुप, जानिए पूरी प्लानिंग?

जुबिलैंट भार्तिया ग्रुप का यह कदम कोका कोला के भारतीय कारोबार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ-साथ नए निवेश के अवसरों को भी खोल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जुबिलैंट भार्तिया ग्रुप हिंदुस्तान कोका कोला की भारतीय इकाई में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की प्लानिंग कर रहा है. इसके लिए ग्रुप बॉन्ड्स के माध्यम से राशि जुटाने की योजना पर काम कर रहा है, जिसमें डिबेंचर जारी करने की संभावना भी शामिल है. इस सौदे के लिए करीब 12,550 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं, जो जुबिलैंट के आने वाले वित्तीय निवेश की दिशा तय करेगा. तो आइए आपको कंपनी की पूरी योजना के बारे में जानकारी देते हैं.   

5,500 करोड़ जुटाने की तैयारी

जुबिलैंट भरतिया ग्रुप, जो पिज्जा चेन से लेकर दवाओं तक के कारोबार में सक्रिय है, हिंदुस्तान कोका कोला में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहा है. इसके लिए ग्रुप बॉन्ड्स के माध्यम से 5,500 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बना रहा है. इस अधिग्रहण के लिए करीब 12,550 करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है. .

वित्त पोषण और पूंजी निवेशकों का रोल

जुबिलैंट भरतिया ग्रुप की वित्त पोषण की योजना के तहत निजी पूंजी निवेशकों को भी शामिल किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुबिलैंट भार्तिया ग्रुप डिबेंचर जारी करने की संभावना तलाश रहा है. समूह की दो कंपनियां इस पूंजी जुटाने के लिए डिबेंचर जारी करने का विचार कर रही हैं. इनमें से एक कंपनी जुबिलैंट बेवरिजेज लिमिटेड (जेबीएल) होगी. जेबीएल के डिबेंचर को क्रिसिल से एए रेटिंग प्राप्त हुई है. जुबिलैंट बेवरिजेज लिमिटेड (JBL) इस अधिग्रहण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. पिछले साल 11 दिसंबर 2024 को, जुबिलैंट ग्रुप ने हिंदुस्तान कोका कोला होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (HCCH) में 40 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए कोका कोला कंपनी के साथ समझौता किया था. यह सौदा नियामकीय मंजूरी के अधीन है और एचसीसीबी नॉन-एल्कोहॉलिक रेडी-टू-ड्रिंक (NARTD) बेवरेज के निर्माण, पैकेजिंग, वितरण और बिक्री में शामिल है

अधिग्रहण से जुड़ी योजनाएं

जुबिलैंट समूह के पास अधिग्रहण से संबंधित ऋण को चुकाने के लिए कई विकल्प हैं, जिसमें एचसीसीएच और अन्य सूचीबद्ध इकाइयों में हिस्सेदारी की बिक्री या पुनर्वित्त पोषण शामिल है. जेबीएल इस राशि को एचसीसीएच में अपनी हिस्सेदारी के साथ-साथ जुबिलैंट समूह की अन्य कंपनियों जैसे जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड (JFL), जुबिलैंट फार्मोवा लिमिटेड (JPL) और जुबिलैंट इंडस्ट्रीज से जुटाएगा.

कोका-कोला के तिमाही नतीजे

कोका-कोला कंसॉलिडेटेड ने 30 अक्टूबर, 2024 को अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे. इन नतीजों के अनुसार, कंपनी की शुद्ध बिक्री 3% बढ़ी थी, जबकि सकल लाभ 5.5% बढ़ा था, जो कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

8 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

10 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

11 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

11 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

10 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

8 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

11 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

11 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

15 hours ago