✕

होम / बिजनेस / JSW Steel ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पुनर्विचार याचिका, BPSL डील रद्द करने के फैसले को दी चुनौती

JSW Steel ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पुनर्विचार याचिका, BPSL डील रद्द करने के फैसले को दी चुनौती

IBC के तहत 19,700 करोड़ रुपये की डील रद्द होने के फैसले पर उद्योग जगत की नजरें

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

JSW स्टील ने सुप्रीम कोर्ट के उस हालिया फैसले को चुनौती दी है जिसमें कंपनी की भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) के अधिग्रहण को अमान्य करार दिया गया था. कंपनी ने पुनर्विचार याचिका दाखिल करते हुए कोर्ट से मई 2025 में दिए गए आदेश को पलटने की मांग की है, जिसमें BPSL की लिक्विडेशन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया था,

सुप्रीम कोर्ट ने मई में अपने आदेश में कहा था कि JSW स्टील द्वारा 2019 में 19,700 करोड़ रुपये की प्रस्तावित समाधान योजना इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) की शर्तों को पूरा नहीं करती। कोर्ट ने इस आधार पर BPSL के लिक्विडेशन का आदेश दे दिया था. योजना के तहत 19,350 करोड़ रुपये वित्तीय लेनदारों और 350 करोड़ रुपये परिचालन लेनदारों को मिलने थे.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में लिक्विडेशन पर स्टेटस क्वो लागू किया है, जिससे नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया पर अस्थायी विराम लग गया है. कोर्ट ने यह स्टे आदेश तब दिया जब पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई लंबित थी.

JSW Steel ने अपने बयान में कहा है कि वह कानूनी सलाहकारों के साथ सक्रिय चर्चा कर रही है और सभी कानूनी विकल्पों की तलाश कर रही है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे का FY25 की समेकित वित्तीय स्थिति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है.

JSW Steel के संयुक्त प्रबंध निदेशक और सीईओ जयंता आचार्य ने हालिया एनालिस्ट कॉल में कहा, “हमने समाधान योजना को पूरी तरह से लागू किया है. BPSL में उत्पादन और बिक्री पूर्ववत चल रही है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब तक कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आता, कंपनी BPSL में कोई नया निवेश नहीं करेगी.

यह मामला न केवल JSW Steel के लिए, बल्कि पूरे कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रणाली के लिए मील का पत्थर बन सकता है. अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बरकरार रहता है, तो यह IBC के तहत बड़ी डील्स और नीलामी प्रक्रिया की वैधता को लेकर व्यापक असर डाल सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

16 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.