✕

होम / बिजनेस / JSW व JFE मिलकर बनाएंगे बड़ा स्टील JV, ₹15,750 करोड़ में जापानी कंपनी खरीदेगी BPSL के कारोबार की 50% हिस्सेदारी

JSW व JFE मिलकर बनाएंगे बड़ा स्टील JV, ₹15,750 करोड़ में जापानी कंपनी खरीदेगी BPSL के कारोबार की 50% हिस्सेदारी

इस ज्वाइंट वेंचर से भारतीय स्टील उद्योग में प्रतिस्पर्धा और निवेश दोनों बढ़ेंगे. जेएसडब्ल्यू और जेएफई की साझेदारी से तकनीक, क्षमता और उत्पादन में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारत की स्टील इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आने वाला है. जेएसडब्ल्यू स्टील और जापान की जेएफई स्टील कॉरपोरेशन अब मिलकर भूषण पावर एंड स्टील के स्टील कारोबार का संचालन करेंगी. सौदे के तहत जेएफई इस संयुक्त उद्यम में भारी निवेश कर 50% हिस्सेदारी खरीदेगी.

ज्वाइंट वेंचर से स्टील बिजनेस को मिलेगी नई दिशा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सज्जन जिंदल की जेएसडब्ल्यू स्टील और जापान की जेएफई स्टील कॉरपोरेशन ने मिलकर बीपीएसएल के स्टील कारोबार को चलाने के लिए एक संयुक्त उपक्रम बनाने का फैसला किया है. इस नए JV में जेएफई 15,750 करोड़ रुपये खर्च कर 50% हिस्सेदारी खरीदेगी. कंपनियों के अनुसार बीपीएसएल के स्टील कारोबार को 24,483 करोड़ रुपये की नकद राशि के साथ एकमुश्त बिक्री के जरिए संयुक्त उपक्रम में स्थानांतरित किया जाएगा. जेएफई यह निवेश दो चरणों में करेगी.

दोनों कंपनियों की पुरानी साझेदारी बनेगी और मजबूत

यह सौदा केवल निवेश नहीं बल्कि दोनों कंपनियों की 2009 से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने जैसा है. साल 2010 में भी जेएफई ने जेएसडब्ल्यू स्टील में 14.99% हिस्सेदारी खरीदी थी. जेएसडब्ल्यू के संयुक्त प्रबंध निदेशक के अनुसार यह सौदा ‘डबल इंजन’ की तरह काम करेगा. इससे न केवल कंपनी का कर्ज बोझ कम होगा बल्कि विस्तार और विकास को भी गति मिलेगी. उनका लक्ष्य मार्च तक संयुक्त नियंत्रण स्थापित करने का है.

उत्पादन क्षमता में बड़े इजाफे की योजना

नए JV की उत्पादन क्षमता आने वाले वर्षों में 1 करोड़ टन सालाना तक या उससे भी अधिक पहुंच सकती है. यह भारत की स्टील डिमांड को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम है. जेएफई स्टील के अध्यक्ष मासायुकी हिरोसे ने कहा कि दोनों कंपनियों के बीच संबंध अब नए चरण में प्रवेश कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि 2009 से अब तक पूंजी निवेश, मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग और अन्य संयुक्त प्रोजेक्ट्स में दोनों कंपनियां सहयोग करती रही हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

2 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

2 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

4 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

2 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.