होम / बिजनेस / Adani संकट के शोर के बीच Reliance ने खामोशी से बंद कर दी ये सर्विस  

Adani संकट के शोर के बीच Reliance ने खामोशी से बंद कर दी ये सर्विस  

जियोमार्ट ने पिछले साल अपनी क्विक डिलीवरी सर्विस शुरू की थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी संकट से जुड़ी खबरों के बीच मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस ने अपनी उस सर्विस को चुपचाप बंद कर दिया, जिसकी शुरुआत उसने गाजेबाजे के साथ की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) की जियोमार्ट (JioMart) ने अपनी क्विक कॉमर्स ग्रोसरी डिलीवरी सर्विस जियोमार्ट एक्सप्रेस (JioMart Express) को बंद कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल मार्च में यह सर्विस शुरू की थी. इसमें यूजर्स को 90 मिनट में सामान की डिलीवरी की जाती थी.

नहीं कर पाएंगे डाउनलोड
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स अब जियोमार्ट एक्सप्रेस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. साथ ही इसकी वेबसाइट भी एनएक्टिव हो गई है.  ऐप डाउनलोड करने पर यूजर्स को वॉट्सएप पर जियोमार्ट इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है. वॉट्सएप से जियोमार्ट पर ऑर्डर बुक करने पर डिलीवरी में कई घंटे या एक दिन का समय लग रहा है. जबकि जियोमार्ट एक्सप्रेस के जरिए केवल 90 मिनट में डिलीवरी की जाती थी.

200 शहरों में होनी थी शुरू
रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स ने वॉट्सएप की पेरेंट कंपनी मेटा इंक के साथ पार्टनरशिप की है और वॉट्सएप के जरिए जियोमार्ट पर ऑर्डर इसी का हिस्सा है. रिलायंस ने पिछले साल मार्च में जियोमार्ट एक्सप्रेस लॉन्च किया था और इसे मुंबई के बाद 200 शहरों में शुरू करने की योजना थी. रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जियोमार्ट इस तरह के बिजनेस में नहीं रहना चाहती, जिसमें काफी पैसा लगाना पड़े. पिछले साल इस सेगमेंट में दिखे उछाल के बाद कंपनी ने एक्सप्रेस डिलीवरी शुरू की थी, लेकिन अब इसे आगे नहीं चलाना चाहती.

लागत नहीं बढ़ाना चाहती कंपनी
ईशा अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस रिटेल बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके लिए ब्रांड्स का अधिग्रहण किया जा रहा है. कस्टमर तक पहुंच बढ़ाने की योजनाओं ओअर तेजी से काम हो रहा है. साथ ही कंपनी लागत में ज्यादा वृद्धि नहीं करने पर भी केंद्रित है. कई कंपनियों के बीच क्विक डिलीवरी को लेकर होड़ मची हुई है, ऐसे में रिलायंस रिटेल को इसमें ज्यादा मुनाफा नजर नहीं आ रहा है. इसलिए कंपनी ने जियोमार्ट एक्सप्रेस पर फिलहाल के लिए पर्दा डाल दिया है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

11 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

14 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

17 hours ago