✕

होम / बिजनेस / Jio ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, जिसेस बढ़ेगी GPay, PhonePe की टेंशन! जानिए क्या है खासियत?

Jio ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, जिसेस बढ़ेगी GPay, PhonePe की टेंशन! जानिए क्या है खासियत?

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने जियो फाइनेंस ऐप को बीटा मोड में पेश किया है. इसका लक्ष्य यूजर फ्रैंडली इंटरफेस के जरिए डेली मनी मैनेजमेंट और डिजिटल बैंकिंग को बदलना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी की कंपनी अब डिजिटल पेमेंट के मैदान में भी उतर आई है. मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Ltd.) ने JioFinance App को लॉन्च किया है. कंपनी ने ऐप का BETA वर्जन पेश किया है. इस ऐप के लॉन्च होने से कई कंपनियों की टेंशन बढ़ गई होगी. डिजिटल बैंकिंग सर्विस में Paytm, PhonePe, Amazon Pay, Google Pay जैसे ऐप की चिंता बढ़ गई है.

ऐप का बीटा वर्जन किया लॉन्च

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने अपने जियोफाइनेंस ऐप का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है. इस ऐप के जरिए यूजर्स को UPI पेमेंट, डिजिटल बैंकिंग, बिल पेमेंट सर्विस, म्यूचुअल फंड पर लोन की सुविधा, डिजिटल बैंकिंग, इंश्‍योरेंस एडवाइजरी जैसे तमाम फीचर्स मौजूद होंगे. यूजर्स आसानी से इस ऐप के जरिए तमाम डिजिटल पेमेंट सर्विसेस का इस्तेमाल कर सकेंगे.  

इस एयर होस्टेस के कारनामे सुनकर आंखों के सामने घूम जाएगी फिल्म Crew की स्टोरी

ऐप पर मिलेंगी ये सर्विसेस 

जियो फाइनेंस ऐप पर कार इंश्योरेंस, बाइक इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस और लाइफ इंश्यरोंस की सर्विस ले सकेंगे. कंपनी ने इसके लिए अलग-अलग बैंकों और बीमा कंपनियों के साथ टाइअप किया है. इस ऐप पर आप सेविंग अकाउंट ओपन कर सकेंगे. वहीं रिलायंस स्मार्ट पॉइंट पर आपको कैश निकालने की सुविधा मिलेगी. जियो फाइनेंस ऐप पर आपको यूपीआई पेमेंट की सुविधा मिलेगी. इतना ही नहीं आप इस ऐप से म्यूचुअल फंड पर लोन ले सकेंगे. कुछ ही मिनटों में आपको यहां लोन मिल जाएगा.  

Google, PhonePe की बढ़ने वाली है टेंशन 

मुकेश अंबानी अपनी बिजनेस स्ट्रैटजी से मार्केट में तहलका मचाने के एक्सपर्ट है. जब रिलायंस ने जियो लॉन्च किया था, उन्होंने अपने फ्री और अनलिमिटेड ऑफर के दम पर टेलिकॉम सेक्टर में खलबली मचा दी. अब जब जियो फाइनेंस डिजिटल बैंकिंग के सेक्टर में उतर रही है, माना जा रहा है कि यहां भी मुकेश अंबानी क्रांति लाएंगे. कंपनी आने वाले दिनों में अपने सर्विसेस का विस्तार होम लोन तक करेगी. Google, PhonePe और Amazon पहले से ही भारत में पेमेंट लिए मोबाइल ऐप चला रहे हैं. लेकिन उन पर लोन, बीमा और निवेश जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है. ऐसे में जियो फाइनेंस ऐप कड़ी टक्कर दे सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

49 minutes ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

4 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

5 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

5 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

49 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.