होम / बिजनेस / Reliance के निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन, लिस्ट होगी Jio Financial Services

Reliance के निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन, लिस्ट होगी Jio Financial Services

मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपने फाइनेंशियल कारोबार को अलग किया था, इससे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड अस्तित्व में आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन है. क्योंकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Limited- JFSL) आज यानी सोमवार को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने वाली है. इसके बाद बाकी शेयरों की तरह इस कंपनी के शेयरों की खरीद-फरोख्त हो सकेगी. बता दें कि हाल ही में रिलायंस ने अपने फाइनेंशियल कारोबार को अलग किया था, जिससे एक नई कंपनी के तौर पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड अस्तित्व में आई थी. इस कंपनी की लिस्टिंग का निवेशक इंतजार कर रहे थे और आज उनका इंतजार खत्म होने वाला है.

इतने प्राइज पर डेब्यू संभव 
रिलायंस के शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर JFSL का एक शेयर दिया गया है. डीमर्जर के बाद JFSL के स्टॉक की प्री-लिस्टिंग कीमत 261.85 रुपए निकली थी, ये आंकड़ा ब्रोकरेज फर्मों के अनुमान से काफी ज्यादा है. स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्रे मार्केट में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर 50-54 रुपए के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है, जिसका मतलब है कि ये शेयर 315-325 रुपए के बीच डेब्यू कर सकता है. यदि यह बात सही साबित होती है, तो अंबानी की इस नई कंपनी की मार्केट वैल्यू 200,000 करोड़ रुपए होगी. 

ये है अंबानी की योजना
प्री-लिस्टिंग कीमत के हिसाब से देखें, तो जियो फाइनेंशियल का मार्केट कैप 1.66 लाख करोड़ रुपए है. फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड  के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, कंपनी में प्रमोटर्स की 45.08% हिस्सेदारी है. इसमें म्यूचुअल फंड्स की 6.27% और विदेशी निवेशकों की 26.44% हिस्सेदारी है. मुकेश अंबानी अपनी इस कंपनी को देश की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) बनाना चाहते हैं. फिलहाल बजाज फिनसर्व मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी NBFC है. JFSL ने लेंडिंग के साथ-साथ इंश्योरेंस, पेमेंट्स, डिजिटल ब्रोकिंग और एसेट मैनेजमेंट बिजनेस में भी दिलचस्पी दिखाई है. म्यूचुअल फंड सेक्टर में पैर जमाने के लिए कंपनी ने दुनिया की सबसे एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के साथ जॉइंट वेंचर भी बनाया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

12 hours ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

15 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

16 hours ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

12 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

12 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

14 hours ago