✕

होम / बिजनेस / जिंदल स्टेनलेस की हुई क्रोमनी स्टील्स, खरीदी इतने प्रतिशत हिस्‍सेदारी

जिंदल स्टेनलेस की हुई क्रोमनी स्टील्स, खरीदी इतने प्रतिशत हिस्‍सेदारी

CSPL, कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बन गई है. जेएसएल भारत की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील बनाने वाली कंपनी जिंदल स्टेनलेस ने क्रोमेनी स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड (CSPL) में बाकी 46 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है. बेहतर कॉर्डिनेशन और ऑपरेशन एफिशिएंसी सुनिश्चित करने के लिए यह उसका रणनीतिक कदम है. इस अधिग्रहण में कुल 278 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है. इसमें इक्विटी ट्रांसफर और शेयरधारकों के कर्ज का भुगतान शामिल है. जिंदल स्टेनलेस ने पहले अप्रत्यक्ष अधिग्रहण सौदे के जरिये CSPL में 54% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की थी.

1,340 करोड़ रुपये में खरीदी थी 54 प्रतिशत हिस्सेदारी

जिंदल स्टेनलेस ने इससे पूर्व 1,340 करोड़ रुपये में अप्रत्यक्ष अधिग्रहण सौदे के जरिये सीएसपीएल में 54 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की थी. सीपीएसएल के कुल अधिग्रहण की लागत जेएसएल के लिए करीब 1,618 करोड़ रुपये बैठती है. जेएसएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण कुमार खुल्बे ने कहा, ‘‘क्रोमनी में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण से हमें मूल्य श्रृंखला में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।’’ 

सौदे पर क्‍या बोले जिंदल स्टेनलेस के सीईओ?

इस सौदे पर जिंदल स्टेनलेस के सीईओ तरुण कुमार खुल्बे ने कहा, 'क्रोमेनी में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण हमें वैल्‍यू चेन में और आगे बढ़ने में मदद करेगा।चूंकि हम उम्मीद करते हैं कि यह संयंत्र जल्द ही चालू हो जाएगा, यह रणनीतिक कदम कंपनी को मजबूत घरेलू मांग को भुनाने में सक्षम करेगा, जो हर साल 7-9% की दर से बढ़ रही है. 

ज‍िंदल स्‍टेनलेस को इस सौदे से क्‍या होगा फायदा?

तरुण ने आगे कहा कि यह अधिग्रहण भारतीय स्टेनलेस स्टील बाजार में विकास को गति देने और अग्रणी स्थान बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है. मुंद्रा, गुजरात में स्थित 0.6 MTPA की कोल्ड रोलिंग मिल वाली क्रोमेनी स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड जिंदल स्टेनलेस के उत्पाद मिश्रण में कोल्ड रोल्ड उत्पादों की क्षमता को बढ़ाएगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

4 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

10 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

9 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

11 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

15 hours ago