✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में हरियाली, फिर भी निवेशकों के चेहरे का उड़ा रंग, आखिर क्या है वजह? 

शेयर बाजार में हरियाली, फिर भी निवेशकों के चेहरे का उड़ा रंग, आखिर क्या है वजह? 

शेयर बाजार इस समय अपने पीक पर है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही तस्वीर पूरी तरह पलट सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाज़ार (Stock Market) इस समय गुलजार है. मार्केट में हरियाली ही हरियाली दिखाई दे रही है. लेकिन क्या आने वाला समय बाजार को लाल रंग में डुबो सकता है? यह आशंका गहराई है जाने-माने निवेशक जिम रोजर्स (Jim Rogers) के एक बयान से. दरअसल, दिग्गज अमेरिकी निवेशक रोजर्स का कहना है कि शेयर बाजार में जल्द मंदी की आहट सुनाई दे सकती है, जिससे इन्वेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.  

अभी पीक पर है बाजार
एक रिपोर्ट के अनुसार, जिम रोजर्स स्टॉक मार्केट के भविष्य को लेकर चिंतित और कुछ हद तक डरे हुए हैं. उनका अनुमान है कि पीक पर चल रहा बाजार कभी भी नीचे आ सकता है. रोजर्स की मानें, तो अमेरिकी शेयर बाजार में 2008-09 के बाद काफी बड़ी गिरावट नहीं देखने को मिली है, लेकिन जल्द ही पुराना मंजर देखने को मिल सकता है. यानी बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है. 

हम भी नहीं रहेंगे अछूते
जिम रोजर्स ने यह अनुमान अमेरिकी बाजार को लेकर है, लेकिन अगर होता है तो भारत सहित दुनियाभर के बाजार प्रभावित होंगे. दुनिया भर के शेयर बाजार अमेरिकी शेयर बाजार की परिस्थितियों से प्रभावित होते हैं. ऐसे में अगर वहां मंदी आती है, तो जाहिर है हमारे यहां भी उसका असर देखने को मिलेगा. 2008-09 में जब यूएस मार्केट बुरे दौर से गुजर रहा था, तब भारत में भी इसका असर साफ दिखाई दिया था. लिहाजा, रोजर्स की भविष्यवाणी भारतीय निवेशकों के लिए भी एक चेतावनी के समान है.  

कैश बचाकर रखने के सलाह 
जिम का यह भी कहना है कि फिलहाल कैश जमा कर रखना सबसे बेहतर दांव है, क्योंकि अमेरिकी वित्त विभाग के आंकड़े बताते हैं कि ग्लोबल कर्ज पहले ही 35 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है. जिम रोजर्स खुद भी अपने कैश को खर्च करने के मूड में नहीं हैं. उनका कहना है कि एक समझदार निवेशक को बाजार की आगामी गिरावट के लिए कैश बचाकर रखना चाहिए. बता दें कि तमाम दिग्गज निवेशक बाजार में गिरावट पर खरीदारी की सलाह देते हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

7 hours ago