✕

होम / बिजनेस / सावधान! 7 सितंबर को शेयर मार्केट से गायब होगा ये स्टॉक!

सावधान! 7 सितंबर को शेयर मार्केट से गायब होगा ये स्टॉक!

NSE द्वारा जानकारी में बताया गया है कि 7 सितंबर को Nifty 50 और NSE के सूचकांकों से कंपनी के शेयरों को हटा दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस (RIL) से अलग हुई कंपनी जिओ फाइनेंशियल (JFSL) के शेयरों को पिछले महीने शेयर मार्केट पर लिस्ट किया गया था. जहां शुरुआत में इस कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला, वहीँ कुछ समय के बाद कंपनी के शेयर लोअर सर्किट पर पहुंच गए थे. अब JFSL के शेयरों को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. 

7 सितंबर को गायब हो जाएंगे शेयर
हाल ही में NSE के सूचकांकों द्वारा साझा की जानकारी में बताया गया है कि JFSL के शेयरों को 7 सितंबर को निफ्टी 50 (Nifty 50) और NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के सभी सूचकांकों से हटा दिया जाएगा. यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि JFSL के शेयर पिछले दो कारोबारी दिनों के दौरान भी तय किए गए ‘प्राइस-बैंड’ पर नहीं पहुंच पाए हैं. आपको बता दें कि JFSL को राष्ट्रीय मार्केटों के सूचकांकों से हटाने का यह फैसला एक ऐसे समय पर सामने आया है, जब कुछ ही दिनों पहले कंपनी के शेयरों को BSE एवं सेंसेक्स के सूचकांकों से हटा दिया गया था. 

शेयरों में आया उछाल
सोमवार को RIL (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) से अलग हुई कंपनी के शेयरों में 9% की वृद्धि देखने को मिली थी. इस वृद्धि की बदौलत कंपनी के शेयर 262 रूपए प्रति शेयर के अपने लिस्टिंग प्राइस से ऊपर जा चुके हैं. सभी एक्सचेंजों द्वारा सर्किट की सीमा 5% से बढ़ाकर 20% किया जाना ही इस शेयर की कीमत में उछाल के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि JFSL के शेयरों को 21 अगस्त को भारतीय बाजारों पर लिस्ट किया गया था.

क्यों हुई थी गिरावट?
लिस्ट किए जाने के कुछ ही दिनों के बाद बिकावली की वजह से पैदा हुए दबाव की बदौलत JFSL के स्टॉक में गिरावट देखने को मिली जिसके बाद कंपनी के शेयर 5% के लोअर सर्किट पर पहुंच गए थे. भारतीय मार्केट और सूचकांकों से पूरी तरह हटाये जाने से पहले JFSL को अपने पोर्टफोलियो में हलके फुल्के बदलाव भी करने पड़े थे. RIL से अलग होने के बाद 21 जुलाई को JFSL के शेयरों को NSE एवं BSE पर मौजूद सूचकांकों में अस्थाई तौर पर शामिल कर लिया गया था. 
 
यह भी पढ़ें:  ट्रेड सेटलमेंट पर होने वाला है बड़ा बदलाव, जानें SEBI के प्लान से कैसे होगा आपको फायदा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

11 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा