होम / बिजनेस / क्रेडिट रेटिंग के साथ-साथ इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैंकर्स से बातचीत कर रही है JFSL!

क्रेडिट रेटिंग के साथ-साथ इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैंकर्स से बातचीत कर रही है JFSL!

JFSL (जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड) इस वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान मार्केट में अपनी स्थिति दर्ज करवा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सबसे अमीर एशियाई व्यक्ति मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप से अलग हो चुकी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज मेडेन बॉन्ड जारी करने के लिए मर्चेंट बैंकर के साथ बातचीत कर रही है. आपको बता दें कि मेडेन बॉन्ड जारी करके कंपनी 600 मिलियन डॉलर्स से 1.2 मिलियन डॉलर्स इकट्ठा करना चाहती है. 

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी के अनुसार JFSL (जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड) इस वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के दौरान मार्केट में अपनी स्थिति दर्ज करवा सकती है. मामले से जुड़े बैंकर्स ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) द्वारा JFS की क्रेडिट रेटिंग और अन्य आवश्यक मंजूरियों को प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है. आपको बता दें कि इस कंपनी को अगस्त में लिस्ट किया गया था और इसका लक्ष्य ऑटो और होम लोन समेत अन्य उत्पादों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में खुद को एक फुल-सर्विस वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी बनाने वाली है. 

बैंकर्स ने दिए कौन से सुझाव?
बैंकर्स ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान यह भी कहा है कि उन्होंने जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज को शॉर्ट-टर्म कमर्शियल पेपर जारी करने के लिए कहा है और साथ ही उन्होंने कंपनी को यह सुझाव भी दिया है कि प्राइसिंग की स्थापना के लिए कंपनी को बैंकों के साथ मिलकर लोन लेने की अपनी संभावनाओं को भी सुनिश्चित कर लेना चाहिए. इतना ही नहीं, बैंकर्स द्वारा कंपनी को यह भी कहा गया है कि कंपनी द्वारा जारी किए जाने वाले बॉन्ड्स की अवधी पांच सालों से ज्यादा की नहीं होना चाहिए. 

JFSL की लिस्टिंग
एक निजी बैंक के साथ काम करने वाले मर्चेंट बैंकर ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा है कि क्योंकि कंपनी अभी नई है इसलिए कंपनी की कागजी कार्यवाही और नियमों को तय करने में अभी समय लगेगा और कंपनी द्वारा जारी किया जाने वाले बॉन्ड्स मार्च 2024 से पहले जारी कर दिए जायेंगे. कंपनी ने 21 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज पर अपनी पारी की शुरुआत की थी और NSE (राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज) पर यह स्टॉक 262 रुपए प्रति शेयर और BSE पर कंपनी के शेयर 265 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट किये गए थे. इस कीमत की वजह से कंपनी की मार्केट कैपिटल लगभग 1.66 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही थी.
 
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में गुफा के ढहने से Navayuga Engineering पर क्यों जा टिकीं लोगों की निगाहें?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

4 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

6 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

7 hours ago

बड़ी खबरें