होम / बिजनेस / चीन को चलता करके Bharat पर प्यार लुटाएगा Japan का सबसे बड़ा बैंक, किया ये ऐलान  

चीन को चलता करके Bharat पर प्यार लुटाएगा Japan का सबसे बड़ा बैंक, किया ये ऐलान  

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से भाग रही है और इस रफ्तार को देखकर विदेशी कंपनियां आकर्षित हो रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पड़ोसी चीन (China) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है. खासकर आर्थिक मोर्चे पर उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चीनी भले ही दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (China Economy) है, लेकिन ग्लोबल कंपनियों को उसकी अर्थव्यवस्था की मजबूती पर अब ज्यादा भरोसा नहीं है. यही वजह है कि ये कंपनियां चीन के बजाए अब भारत (India) पर फोकस कर रही हैं. फॉक्सकॉन और Apple जैसी कंपनियां पहले ही भारत के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं. अब जापान के सबसे बड़े बैंक मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप इंक (MUFG) ने भी भारत में निवेश बढ़ाने का ऐलान किया है.

भारत के प्रति बढ़ा आकर्षण
दरअसल, भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है. इस वित्तीय वर्ष में में हमारी GDP ग्रोथ के 7% रहने का अनुमान है, दूसरों की तुलना में ज्यादा है. भारत की अर्थव्यवस्था की यही चमक दुनियाभर की कंपनियों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को आकर्षित कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमयूएफजी के सीईओ हीरोनोरी कामेजावा (Hironori Kamezawa) ने कहा कि भारत के लिए इकनॉमिक ग्रोथ कोई चुनौती नहीं है. हम यहां निवेश बढ़ाना चाहेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि एक निवेश गंतव्य के रूप में, भारत उस निवेश को आकर्षित कर सकता है जो चीन से बचना चाहता है. 

ये भी पढ़ें - Sovereign Gold Bond: आज सोते रह गए, तो हाथ से निकल जाएगा सस्ता सोना

चीन में सीमित होगा कारोबार
चीन को लेकर अपनी योजनाओं पर बोलते हुए कामेजावा ने कहा कि उनका बैंक विभिन्न जोखिमों को देखते हुए चीन में ऑपरेशंस को लेकर सेलेक्टिव रहेगा. बता दें कि जापान के इस सबसे बड़े बैंक ने हाल के वर्षों में भारत में निवेश बढ़ाया है. पिछले साल अगस्त में बैंक ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में अपनी ब्रांच खोली थी. इसके अलावा बैंक ने स्टार्टअप कंपनियों के लिए एक फंड स्थापित किया है. इसी महीने बैंक ने एक भारतीय फिनटेक कंपनी DMI फाइनेंश प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी भी खरीदी है. अब MUFG भारत में निवेश को और बढ़ाएगा. यह बैंक 1 जनवरी 2006 को बैंक ऑफ टोक्यो-मित्सुबिशी लिमिटेड और यूएफजे बैंक लिमिटेड के विलय से अस्तित्व में आया था. इसकी 772 घरेलू और 76 विदेशी शाखाएं हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

4 minutes ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

48 minutes ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

4 hours ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.

1 hour ago