होम / बिजनेस / Ixigo ने इस बैंक के साथ मिलकर लॉन्‍च किया ट्रैवल क्रेडिट कार्ड, मिलेगी ये सुविधा

Ixigo ने इस बैंक के साथ मिलकर लॉन्‍च किया ट्रैवल क्रेडिट कार्ड, मिलेगी ये सुविधा

AU और Ixigo की साझेदारी में सामने आया ये कार्ड हर साल 8 रेलवे और 8 घरेलू हवाई अड्डों के लाउंज में एक्‍सेस की सुविधा देगा. ये क्रेडिट कार्ड ट्रेन और बस में टिकट कराने पर डिस्‍काउंट ऑफर कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंकों और ट्रैवल कंपनियों की साझेदारी से आने वाले क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए हमेशा से ही नई सुविधाएं और नए फायदे लेकर आते हैं. अब इसी कड़ी में AU Small Finance Bank ने ट्रैवल कंपनी Ixigo के साथ मिलकर ट्रैवल कार्ड लॉन्‍च किया है. बैंक का दावा है कि इस साझेदारी में सामने आए इस कार्ड में सिर्फ एयर ट्रैवल में ही फायदा नहीं मिलेगा बल्कि रेल और बस में भी फायदा मिलेगा. 

क्‍या-क्‍या मिलेगा इस कार्ड में? 
इस कार्ड में मिलने वाली सुविधाओं में सबसे अहम बात ये है कि अगर आप फ्लाइट टिकट बुक कराते हैं तो आपको 10 प्रतिशत इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जाएगा. अगर आप ट्रेन की टिकट बुक कराते हैं तो जीरो पेमेंट गेटवे चार्ज लगेगा और 20 रिवॉर्ड प्‍वॉइंट भी मिलेंगे जिनकी वैल्‍यू 200 रुपये तक होगी. इसी तरह अगर आप इस कार्ड से बस की टिकट बुक करते हैं तो उस पर आपको 10 प्रतिशत का सीधा डिस्‍काउंट भी मिलेगा. इस कार्ड से ग्राहक लेनदेन पर 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा, जिससे हर ड्राइव कॉस्ट-इफेक्टिव हो जाएगी. कार्ड की नाममात्र एनुअल फीस 999 + जीएसटी है, जो शुरुआती 30 दिनों में सिर्फ 1000 रुपये खर्च करने पर माफ हो जाएगी. इसके अलावा, न्यूनतम 1 लाख रुपये खर्च के साथ अगले साल के लिए एनुअल फीस भी माफ कर दी जाएगी.

क्‍या बोले इक्सिगो के ग्रुप सीईओ?  
इस कार्ड के लॉन्‍च पर इक्सिगो के को-फाउंडर एंड ग्रुप सीईओ आलोक बाजपेयी ने कहा, इक्सिगो में हम प्रोडक्‍ट इनोवेशन और यात्रा को सहज बनाने वाली सेवाओं पर ध्‍यान देते हैं.  हम अपने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लॉन्च के लिए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं. यह सहयोग यात्रियों को एक बिना रुकावट, फायदेमंद और यादगार यात्रा प्रदान करने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस इनोवेटिव कार्ड के साथ, हमारा लक्ष्य यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना है, जिससे ग्राहकों को कई तरह के बेनेफिट के साथ-साथ क्रेडिट तक पहुंच प्रदान की जा सके. 

क्‍या बोले AU Small Finance के CEO? 
इस कार्ड के लॉन्‍च के मौके पर अपनी बात रखते हुए कहा कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर, एमडी और सीईओ संजय अग्रवाल ने कहा, ‘वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (डब्ल्यूटीटीसी) की रिसर्च  से पता चलता है कि ट्रैवल सेक्टर कोरोना से पहले के स्‍तर को पार करते हुए अनुमानित 20.7% सालाना ग्रोथ के साथ तेजी से बढ़ रहा है. यह ग्रोथ 2023 में भारतीय पर्यटकों के बीच एक मजबूत खर्च के ट्रेंड का संकेत देती है.

इसे ध्यान में रखते हुए, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ट्रैवल को लेकर उत्‍साहित लोगों को अनूठी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए, नेक्‍स्‍ट बिलियन यूजर्स को सेवाएं देने के लिए इक्सिगो के साथ साझेदारी की है. इक्सिगो-एयू क्रेडिट कार्ड एयू के बैंकिंग इनोवेशन और इक्सिगो की ट्रैवल एक्‍सपर्टीज को प्रदर्शित करता है, जो रिवार्ड और सुविधा के एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

2 minutes ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

10 minutes ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

2 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

2 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

4 hours ago

बड़ी खबरें