होम / बिजनेस / Adani Group के लिए Black Friday, 52 हफ्ते के लो पर पहुंचे ये शेयर 

Adani Group के लिए Black Friday, 52 हफ्ते के लो पर पहुंचे ये शेयर 

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट अडानी समूह का पीछे छोड़ने का नाम नहीं ले रही है. आज भी अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट अडानी समूह को लगातार नुकसान पहुंचा रही है. रिपोर्ट आने के इतने दिनों बाद भी उसका असर बरकरार है. सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार अडानी ग्रुप की कंपनियों के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ. ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयर आज गिरते-गिरते 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए.   

निवेशकों की चिंता बढ़ी 
अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) ने आज अपने 52 वीक के लो लेवल को छू लिया. अडानी समूह की कंपनियों का स्टॉक मार्केट में ऐसा हाल बहुत बड़ी बात है और इसने निवेशकों की चिंताओं को बढ़ा दिया है. अडानी ट्रांसमिशन का 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर 1,186.65 रुपए है जबकि इस शेयर के भाव पर भी 4,236.75 पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें: अडानी संकट से कितने खतरे में हैं बैंक? रेटिंग एजेंसी Moody's ने दिया जवाब

कहां से कहां आ गए 
अडानी ग्रीन एनर्जी का 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर 724.25 है और आज यह 5 फीसदी की गिरावट के साथ यहीं आ गया. इसी तरह, अडानी टोटल गैस 5 फीसदी लुढ़ककर 1,255.40 रुपए पर बंद हुआ, जो इसका न्यूनतम स्तर है. इनके अलावा अडानी पावर (Adani Power) का शेयर भी पांच फीसदी गिर गया. ग्रुप की दूसरी कंपनियों के शेयरों में भी उतार-चढ़ाव का दौर रहा. बुधवार को समूह की कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी आई थी, लेकिन उसके बाद से फिर गिरावट जारी है.

केवल इनमें रही तेजी
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर भी आज 3.78% फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं, अडानी विल्मर (Adani Wilmar) में 1.21%, एसीसी (ACC) ने 1.77 फीसदी और एनडीटीवी (NDTV) में 3.74% गिरावट आई है. जबकि अंबूजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) में 0.75% और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) का शेयर 0.29 प्रतिशत की तेजी आई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

13 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

16 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

19 hours ago