✕

होम / बिजनेस / ITC के होटल कारोबार का होगा डीमर्जर, शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी, कितनी हुई हिस्सेदारी?

ITC के होटल कारोबार का होगा डीमर्जर, शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी, कितनी हुई हिस्सेदारी?

आईटीसी के शेयरहोल्डर्स ने आज यानी गुरुवार को 99.6 प्रतिशत के बहुमत से होटल कारोबार को अलग करने की मंजूरी दे दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) ने सलाहकारों की सिफारिश के मुताबिक गुरुवार को अपने होटल कारोबार को अलग करने की योजना को मंजूरी दे दी. ITC के शेयरहोल्डर्स ने आज यानी गुरुवार को 99.6 प्रतिशत के बहुमत से होटल कारोबार को अलग करने की मंजूरी दे दी. ITC के बोर्ड ने होटल कारोबार अलग करने की योजना को अगस्त 2023 में मंजूरी दी थी. उसके तहत सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी के शेयरधारकों को हर 10 शेयर के बदले ITC होटल्स का 1 शेयर दिया जाना है.

अब किसके पास कितनी हिस्सेदारी?

कारोबार अलग किए जाने के बाद नई कंपनी की 60 फीसदी हिस्सेदारी ITC के शेयरधारकों के पास और 40 फीसदी हिस्सेदारी ITC के पास होगी. NCLT ने ITC की छह जून को बैठक बुलाई थी. इस बैठक के बाद कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के मतदान के नतीजों का ऐलान कर दिया है. ITC के बड़े शेयरधारकों में LIC (15.2 फीसदी), सूटी (7.81 फीसदी), मिडलटन इन्वेस्टमेंट (3.9 फीसदी), जीक्यूजी पार्टनर्स (1.69 फीसदी) आदि शामिल हैं.

NSE ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही ट्रेडिंग सेशन में कर डाले इतने करोड़ों ट्रांजैक्शन

शेयर में भी देखी गई तेजी

सिगेरट से लेकर होटल तक का कारोबार करने वाली कंपनी ITC का शेयर आज फोकस में रहा. शेयर में तेजी भी नजर आई. 6 जून को कंपनी के शेयर में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई. सुबह शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 437 रुपये पर खुला. उसके बाद यह 1.6 प्रतिशत तक की तेजी के साथ 437.60 रुपये के हाई पर पहुंच गया. कारोबार बंद होने पर शेयर 1.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 435.80 रुपये पर सेटल हुआ.

2024 में अब तक करीब 7% गिरी शेयर की कीमत

साल 2024 में अब तक शेयर की कीमत करीब 7 प्रतिशत गिरी है. शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 499.60 रुपये और निचला स्तर 399.30 रुपये है. कंपनी की पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयर होल्डर्स के पास है. कंपनी का मार्केट कैप 5.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में ITC Limited का शुद्ध मुनाफा सालान आधार पर 1.31 प्रतिशत घटकर 5,020 करोड़ रुपये रह गया. इस दौरान रेवेन्यू 1.4 प्रतिशत बढ़कर 17,752 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 7.50 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

13 minutes ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

13 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

16 hours ago