होम / बिजनेस / Adani, Parle को पछाड़ते हुए ITC ने अपने नाम किया ये मुकाम!

Adani, Parle को पछाड़ते हुए ITC ने अपने नाम किया ये मुकाम!

घरेलु बिक्रियों के मामले में ITC ने अडानी, ब्रिटानिया, पार्ले समेत सभी ब्रैंड्स को पीछे छोड़ दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ITC को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है और माना जा रहा है कि अडानी विल्मर (Adani Wilmar), ब्रिटानिया (Britannia), पार्ले (Parle Products) को पीछे छोड़ते हुए खाद्य सामग्री के मामले में ITC लिमिटेड (ITC Limited) भारत की सबसे बड़ी FMCG (फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स) निर्माता कंपनी बन गई है. 

ITC है सबसे आगे
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी की मानें तो घरेलु बिक्रियों के मामले में ITC ने अडानी, ब्रिटानिया, पार्ले समेत सभी ब्रैंड्स को पीछे छोड़ दिया है और खाद्य उत्पादों के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बन गई है. जानकारी में सामने आ रहे डेटा के अनुसार पिछले नौ महीनों के दौरान यानी जनवरी 2023 से लेकर सितंबर 2023 के बीच ITC द्वारा 17,100 करोड़ रुपयों के खाद्य उत्पादों की बिक्री की गई थी और इसी अवधी के दौरान ब्रिटानिया ने 16,700 करोड़ रुपये, अडानी विल्मर ने 15,900 करोड़ रुपए और पार्ले ने 14,800 रुपए के खाद्य उत्पादों की बिक्री की थी. 

पिछले साल कहां थी ITC?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल इसी समय अवधी के दौरान ITC चौथे स्थान पर हुआ करती थी जबकि इस साल कंपनी ज्यादातर प्रमुख FMCG कंपनियों को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गई है. पिछले साल अडानी विल्मर (Adani Wilmar) सबसे आगे हुआ करती थी. पिछले साल जनवरी से सितंबर के दौरान अडानी विल्मर ने 16100 करोड़ रुपयों के खाद्य उत्पादों की बिक्री की थी जबकि ब्रिटानिया ने 14,900 करोड़ रुपयों के खाद्य उत्पादों की बिक्री की थी. इसके अलावा पिछले साल पार्ले ने 14,800 करोड़ रुपयों और ITC ने 13,900 करोड़ रुपयों के खाद्य उत्पादों की बिक्री दर्ज की थी. 

कैसे बढ़ी ITC की रफ्तार? 
इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख लोगों का मानना है कि ITC द्वारा अन्य सभी कंपनियों को ओवरटेक करने के पीछे एक प्रमुख कारण खाद्य तेल की कीमतों में हुई कमी है. खाद्य तेल की कीमतों में हुई कमी की वजह से खाद्य तेल बेचने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी, अडानी विल्मर की कमाई में काफी भारी-भरकम नुक्सान हुआ है जिसकी वजह से ITC इस कंपनी को पछाड़ने में सफ़लत हो पाई है.
 
यह भी पढ़ें: RBI ने कहा नहीं बदलेगा Repo-Rate, Nifty ने कहा 'जी हुजूर'!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago