होम / बिजनेस / Q3 में ITC का धमाकेदार परफोर्मेंस, शेयर्स को लेकर ये है एक्सपर्ट्स की राय
Q3 में ITC का धमाकेदार परफोर्मेंस, शेयर्स को लेकर ये है एक्सपर्ट्स की राय
ITC के तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट्स, मार्किट में लगाये गए अनुमानों से काफी आगे रहे हैं. साथ ही एक्सपर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि कंपनी की ये रफ़्तार अभी ऐसे ही जारी रहेगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
इस हफ्ते की शुरुआत में अपने बजट में सरप्राइज देने के बाद ITC ने ज़बरदस्त परफॉरमेंस के साथ क्वार्टर ख़त्म किया है. एनालिस्टों की मानें तो सिगरेट के व्यापार में अच्छी वसूली के चलते सालाना आधार पर इसमें 18% की बढ़ोत्तरी हुई है. ITC ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर में उनके नेट प्रॉफिट में 21% की बढ़ोत्तरी हुई है.
ITC के शेयर्स खरीदने में है फायदा?
फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जेफरिज ने कहा – पिछले 3 सालों से सिगरेट का CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) 6% से ज्यादा रहा है जो एक अच्छा संकेत है. साथ ही, टैक्स का अच्छा माहौल मिलने की वजह से कंपनी की ग्रोथ जारी रहेगी. कंपनी अभी कोविड से रिकवर कर रही है जिसकी वजह से EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रीसिएशन एंड अमॉर्टाइजेशन) की ग्रोथ 20% से कम रेट पर जारी है. हम EPS (अर्निंग्स पर शेयर) को 4 – 6% तक बढ़ाकर हमारे PT (टारगेट प्राइज) को 450 रुपये प्रति शेयर तक ले जा सकते हैं. इसलिए ITC के शेयर्स को दोबारा खरीदा जा सकता है.
जारी रहेगी ITC की बढ़त
जेफरिज ने आगे कहा - ITC ने वित्त वर्ष 23 – 25 तक के लिए अपने EPS में 4 – 6% तक बढ़ोत्तरी की है. आपको बता दें, कि ITC द्वारा लगातार तीसरे क्वार्टर में उनके EPS को अपग्रेड किया गया है. टैक्स में 2% की मामूली सी बढ़त के बावजूद भी सिगरेट व्यापार में ITC की गति जारी रहेगी. इसके साथ साथ ITC के दुसरे सेग्मेंट्स भी अच्छा परफॉर्म करते रहेंगे. वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर की रिपोर्ट में ITC ने मज़बूत ऑपरेशनल परफोर्मेंस के साथ अलग अलग सेग्मेंट्स में अच्छी ग्रोथ और कमाई में वृद्धि रिपोर्ट की है.
शेयर मार्किट में ITC
आज सुबह शेयर मार्किट में ITC के शेयर्स ने पिछले 52 हफ़्तों का अपना अधिकतम स्तर, 388.20 रुपये हासिल कर लिया. कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले साल के 4156 करोड़ से बढ़कर 5031 करोड़ रुपयों पर पहुँच गया. जो पिछले साल के मुकाबले 21% ज्यादा है. फिलहाल एक्सपर्ट्स, एनालिस्ट और ब्रोकरेज ITC के शेयर्स खरीदने कि सलाह दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ट्विटर में ऐसा क्या हुआ कि Elon Musk को तीन महीने से करनी पड़ रही है बहुत ज्यादा मेहनत?
टैग्स