✕

होम / बिजनेस / ATM से ₹100 और ₹200 के नोट निकालना अब होगा आसान, RBI के निर्देश का दिखा असर

ATM से ₹100 और ₹200 के नोट निकालना अब होगा आसान, RBI के निर्देश का दिखा असर

RBI की सख्त नीति और बैंकों की तत्परता के चलते अब आम लोगों को एटीएम से 100 रुपये और 200 रुपये जैसे छोटे मूल्यवर्ग के नोट अधिक आसानी से मिलने लगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा एटीएम से छोटे मूल्यवर्ग के नोटों (100 रुपये और 200 रुपये) की उपलब्धता बढ़ाने के लिए दिए गए निर्देशों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है. 30 सितंबर 2025 की समयसीमा से पहले ही देश के 73 प्रतिशत एटीएम अब कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये और 200 रुपये के नोट निकालने में सक्षम हो गए हैं. यह बदलाव आम जनता की दैनिक नकद जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. RBI का उद्देश्य छोटे लेन-देन के लिए इन नोटों को अधिक सुगम बनाना है.

देश की सबसे बड़ी नकदी प्रबंधन कंपनी CMS इंफो सिस्टम्स, जो भारत में करीब 73,000 एटीएम का संचालन करती है, ने बताया है कि दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 65 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 73 प्रतिशत हो गया है.

CMS के कैश मैनेजमेंट अध्यक्ष अनुश राघवन के अनुसार, "भारत में आज भी उपभोक्ता व्यय का 60% हिस्सा नकदी में होता है. खासतौर पर गांवों और कस्बों में 100 रुपये और 200 रुपये के नोटों की उपलब्धता से लोगों की दैनिक लेनदेन की जरूरतें सीधे तौर पर पूरी हो रही हैं."

RBI ने तय किए ATM नोट डिस्पेंस के टार्गेट

RBI ने अप्रैल 2025 में जारी सर्कुलर में सभी बैंकों को निर्देश दिया था कि 30 सितंबर 2025 तक देश के कम से कम 75 प्रतिशत एटीएम से 100 रुपये या 200 रुपये के नोट एक कैसेट से निकाले जा सकें. इसके बाद यह मानक और सख्त होगा. 31 मार्च 2026 तक 90 प्रतिशक एटीएम को इस निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा. इसका उद्देश्य छोटे नोटों की पहुंच को देशभर में आसान बनाना है, जिससे जनता को सुगमता से नकदी मिल सके.

इंटरचेंज फीस में बढ़ोतरी

RBI ने एटीएम से नकद निकालने पर लगने वाली इंटरचेंज फीस में भी वृद्धि की है. 1 मई 2025 से यह नया शुल्क लागू हो गया है, जिससे उन ग्राहकों को अधिक भुगतान करना पड़ेगा जो अपने मुफ्त मासिक ट्रांजैक्शंस की सीमा पार करते हैं. इंटरचेंज फीस वह शुल्क होता है जो एक बैंक, दूसरे बैंक के एटीएम से लेन-देन करने पर चुकाता है. आमतौर पर यह शुल्क ग्राहक से वसूला जाता है. उदाहरण के लिए, अगर HDFC बैंक का ग्राहक SBI के एटीएम से अपनी मुफ्त निकासी सीमा के बाद पैसा निकालता है, तो HDFC अतिरिक्त शुल्क वसूल सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.