होम / बिजनेस / पांच सालों के सबसे निचले स्तर पर IT Industry, जानिए क्या है वजह?

पांच सालों के सबसे निचले स्तर पर IT Industry, जानिए क्या है वजह?

कोविड महामारी के दौरान बहुत सी कंपनियों ने जमकर डिजिटल शॉपिंग की थी जिसकी वजह से IT क्षेत्र में काफी तेजी देखने को मिली थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

किसी भी संस्था या कंपनी की वृद्धि में IT यानी सूचना एवं प्रौद्योगिकी का बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान होता है. IT सुविधाओं की बदौलत ही किसी कंपनी की बिजनेस प्रक्रिया सरल हो पाती है. भारतीय इकॉनमी की वृद्धि और भारत सरकार की क्षमता बढ़ाने में भी IT इंडस्ट्री का योगदान बहुत अहम है. लेकिन पिछले कुछ समय के दौरान कुल कॉर्पोरेट प्रॉफिट में IT क्षेत्र की हिस्सेदारी बेहद कम हो गयी है.

क्या है गिरावट की वजह?
लेटेस्ट कॉर्पोरेट आंकड़ों की जांच करने के बाद ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आयीं हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि कुल कॉर्पोरेट प्रॉफिट में IT क्षेत्र की हिस्सेदारी 5 सालों के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गयी है. पिछले एक साल के दौरान IT क्षेत्र की हिस्सेदारी में 3% पॉइंट्स की कमी देखने को मिली है और मार्च 2020 की तुलना में IT क्षेत्र के प्रॉफिट में 34% की गिरावट देखने को मिली है. ग्लोबल स्लोडाउन के साथ-साथ अमेरिका और यूरोपीय देशों में जारी बैंकिंग संकट जैसे कारकों को IT क्षेत्र की इस गिरावट के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है. 

कितना कम हुआ IT क्षेत्र का हिस्सा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2020 की शुरुआत में IT क्षेत्र में बहुत ज्यादा तेजी देखने को मिली थी. दरअसल, कोविड महामारी के दौरान बहुत सी कंपनियों ने जमकर डिजिटल शॉपिंग की थी जिसकी वजह से IT क्षेत्र में काफी तेजी देखने को मिली थी लेकिन अब यह रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. मार्च 2020 में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान बैंकिंग और फाइनेंशियल क्षेत्र की कंपनियों को मिलाकर भारतीय कॉर्पोरेट प्रॉफिट में IT क्षेत्र का योगदान 57% का था जो अब घटकर मात्र 42% रह गया है. 

प्रॉफिट में भी हो रही गिरावट
अगर प्रॉफिटेबल कंपनियों की बात करें तो भी मार्च में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान IT क्षेत्र की कंपनियों का प्रॉफिट कम होकर 5 सालों के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. जून 2020 में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान IT क्षेत्र का प्रॉफिट 24% जितना बढ़ गया था. ग्लोबल स्लोडाउन की बदौलत IT क्षेत्र के प्रॉफिट में 10.5% की गिरावट हुई जो 2 सालों में पहली बार देखने को मिली थी. मार्च में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान IT क्षेत्र के प्रॉफिट में 7% की गिरावट देखने को मिली थी जबकि इससे पिछले क्वार्टर के दौरान इंडस्ट्री के प्रॉफिट में 6.3% की गिरावट ही देखने को मिली थी. 

क्या भविष्य में भी जारी रहेगी गिरावट?
मार्च 2022 में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान IT क्षेत्र में अधिकतम 26.5% की वृद्धि हुई थी जो इस साल कम होकर मात्र 12% रह गया है. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज (Geojit Financial Services) में एनालिस्ट के तौर पर काम करने वाले Vinod TP ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि IT क्षेत्र में फिलहाल यह स्थिति बनी रहेगी. BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सुविधाओं और इंश्योरेंस) क्षेत्र में जारी समस्याओं और ग्लोबल इकॉनोमिक स्लोडाउन की वजह से भारतीय IT क्षेत्र में इस साल भी बस ठीक-ठाक वृद्धि ही देखने को मिलेगी. बैंकिंग संकटों और फाइनेंशियल गतिविधियों पर ग्लोबल स्लोडाउन के प्रभाव के चलते जून क्वार्टर में भी IT क्षेत्र की गति में कमी देखने को मिलेगी. 
 
यह भी पढ़ें: हल्‍दीराम ने इस शख्‍स को बनाया कंपनी का नया सीईओ,  जानते हैं कहां थे इससे पहले

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

15 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago