होम / बिजनेस / 4 साल में इनकम टैक्स ने सीज कर डाली इतने हजार करोड़ की संपत्तियां, इतनों पर गिरी गाज
4 साल में इनकम टैक्स ने सीज कर डाली इतने हजार करोड़ की संपत्तियां, इतनों पर गिरी गाज
इनकम टैक्स विभाग को सबसे ज्यादा राशि इस साल में बरामद हुई है. विभाग को इस साल में कार्रवाई करते हुए 1765.56 करोड़ रुपये की राशि बरामद हुई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
आईटी विभाग की पिछले कुछ सालों में बड़े पैमाने पर हुई जांच और जब्ती को लेकर जो आंकड़ा सामने आया है वो चौंकाने वाला है. लोकसभा में सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार आईटी विभाग की ओर से पिछले चार सालों में जांच और जब्ती के कोई 722 मामले चलाए गए और इन सभी कार्रवाई में विभाग की ओर से 2980 समूहों की जांच की गई और कोई 5095.45 करोड़ रुपये संपत्ति को जब्त किया गया है.
रेड जैसा नहीं है कोई शब्द नहीं
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में ये जानकारी देते हुए बताया कि आईटी एक्ट 1961 में रेड जैसा कोई शब्द नहीं है. उन्होंने ये बात सदन में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही, जिसमें इस साल में विभाग द्वारा की गई रेड के बारे में सवाल पूछा गया था. केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने जो आंकड़े पेश किए है उसके अनुसार इनकम टैक्स विभाग की ओर से सबसे ज्यादा कैश वर्ष 2022-23 में जब्त किया गया. इसकी राशि 1765.56 करोड़ रुपये रही है.
इस साल 741 समूहों पर कार्रवाई की गई जिन पर 97 मुकदमे दर्ज किए गए. जबकि 2021-22 में 1159.59 करोड़ रुपये सीज किए गए और 686 समूहों पर जांच की गई और 115 मुकदमे दर्ज किए गए. वहीं 2020-21 में 880.83 करोड़ रुपये जब्त किए गए जबकि 569 समूहों पर कार्रवाई की गई और 145 मुकदमे दर्ज किए गए. इसी तरह 19-20 में 1289.47 करोड़ रुपये जब्त किए गए जबकि 984 समूहों की जांच की गई और 365 मुकदमे दर्ज किए गए.
कैसे होती है मामले की जांच ?
केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पहले कर आंकलन को फाइनल किया जाता है और उसके बाद तलाशी अभियान और उसकी जांच के दौरान जमा किए गए सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाती है. उन्होंने यह भी कहा, आयकर और उस पर कर लगने की आकलनीयता, जब कोई भी अपील सीआईटी (ए), आयकर अपील निर्णय ट्रिब्यूनल, उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट में की जाती हैं, तब स्पष्टता से स्थिर हो जाती है.
हाल ही बरामद हुए हैं कई करोड़ रुपये
हाल ही में आयकर विभाग की 6 टीमों ने झारखंड से कांग्रेस के एमपी धीरज साहू के घर में छापेमारी की थी जहां से उसे 351 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी. ये कार्रवाई 6 दिसंबर को की गई थी. इस जांच में बरामद हुए कैश की जांच के लिए कई लोगों को नोटों की गिनती में लगाना पड़ा था.
ये भी पढें: संसद की सुरक्षा में चूक के मामले पर हुई बड़ी कार्रवाई, सस्पेंड हुए इतने दर्जन सांसद
टैग्स