✕

होम / बिजनेस / IT विभाग ने L&T पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट का रुख करेगी कंपनी

IT विभाग ने L&T पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट का रुख करेगी कंपनी

लर्सन एंड टुर्बो लिमिटेड पर आयकर विभाग ने जुर्माना लगाया है. कंपनी ने विभाग के खिलाफ अपील दायर करने की बात कही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) लिमिटेड पर तगड़ा जुर्माना लगाया है. आयकर विभाग ने लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड पर आयकर विभाग ने 4.68 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि विभाग ने पूर्ववर्ती एलएंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग लिमिटेड की कर कार्यवाही के संबंध में 4,68,91,352 रुपये का जुर्माना लगाया. एलएंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग लिमिटेड पूर्व में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी थी, जिसका एक अप्रैल, 2021 को कंपनी में विलय कर दिया गया था. 

कार्रवाई से सहमत नहीं है कंपनी

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड आयकर विभाग की इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल करेगा. कंपनी विभाग की इस कार्रवाई से सहमत नहीं है. कंपनी का कहना है कि कोर्ट से राहत मिलेगी. बता दें कि लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड 27 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मार्केट कैप वाली भारत की दिग्गज कंट्रक्शन कंपनी है. एल एंड टी इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, उच्च तकनीक विनिर्माण के क्षेत्र में काम करती है.

कांग्रेस ने EaseMyTrip पर लगाया आरोप, तो कंपनी ने सीईओ ने भी किया पलटवार

चौथी तिमाही में हुआ है 10% का मुनाफा

कंट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने 8 मई को वित्त साल 2024 की आखिरी तिमाही का रिजल्ट पेश किया था. इस तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10 फीसदी बढ़कर 4396 करोड़ रुपये हो गया है. इसी अवधि के दौरान कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 67,079 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल (YoY) 15 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. चौथी तिमाही के नतीजे के बाद कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड ने 2 रुपये फेस वैल्यू के प्रत्येक शेयर पर 28 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है. 

27 अरब डॉलर की कंपनी

बता दें कि एलएंडटी भारत की 27 अरब डॉलर की मल्टीनेशनल कंपनी है. यह इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) प्रोजेक्ट्स, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेस में लगी हुई है और कई ज्योग्राफिकल एरिया में परिचालन कर रही है. इधर प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी इन्फोसिस पर अमेरिका के टेक्सास लोक लेखा नियंत्रक ने 3,142.02 डॉलर (करीब 2.60 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह जुर्माना अप्रैल, 2024 की अवधि के लिए बिक्री कर का भुगतान न करने के कारण लगाया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

5 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

2 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

2 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

3 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

3 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

3 hours ago