होम / बिजनेस / इसरो के आने वाले प्रोजेक्‍ट से इन कंपनियों के लिए पैदा हो सकते हैं नए अवसर 

इसरो के आने वाले प्रोजेक्‍ट से इन कंपनियों के लिए पैदा हो सकते हैं नए अवसर 

ये वो कंपनियां है जिन्‍होंने इसरो के मिशन चंद्रयान 3 को कई महत्‍वपूर्ण उपकरण मुहैया कराए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन कंपनियों के बिजनेस में चार चांद लग सकते हैं. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

चंद्रयान 3 की सफलता ने महज भारत की अंतरिक्ष ताकत का लोहा ही नहीं मनवाया है बल्कि कई क्षेत्रों के लिए भी अवसर पैदा कर दिए हैं. चंद्रयान 3 के साथ अलग-अलग तरीकों से काम करने वाली कंपनियों में कई नाम शामिल हैं जिनमें Tata Steel, Godrej Aerospace, MATR Technology सहित कई नाम शामिल हैं. ये वो कंपनियां हैं  जो चंद्रयान 3 से किसी न किसी तौर पर जुड़ी हुई हैं. किसी ने चंद्रयान 3 के लिए कई तरह के उपकरण मुहैया कराए हैं तो किसी ने टेक्‍नोलॉजी मुहैया कराई है. अब चंद्रयान 3 की सफलता के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसरो के नए प्रोजेक्‍ट से इस कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा होने की संभावना है. इससे कंपनियों की ग्रोथ को जोड़कर देखा जा रहा है. 

चंद्रयान 3 से कैसे जुड़ी रही ये कंपनी 
अगर MATR Technology की बात करें तो ये वो कंपनी है जिसने चंद्रयान 3 के लिए कई महत्‍वपूर्ण उपकरणों को मुहैया कराया है. इस कंपनी ने चंद्रयान 3 के लिए विकास इंजन, क्रायोजनिक इंजन और कई तरह के सब सिस्‍टम को मुहैया कराया था. इंजीनियरिंग कंपनी MATR Technology मौजूदा समय में स्‍पेस टेक्‍नोलॉजी से लेकर नागरिक परमाणु कार्यक्रम से लेकर रक्षा क्षेत्र में कई तरह के उपकरण मुहैया करा रही है.सिर्फ अकेली यही नहीं बल्कि कई और कंपनियां भी शामिल हैं जो इसरो के इस प्रोजेक्‍ट से जुड़ी रही हैं. उनमें Mishra Dhatu Nigam, Anant Technology, Godrej Aerospace, BHEL, TATA Steel, L&T जैसी कंपनियां शामिल रही हैं. 

क्‍या बोले MATR के डॉयरेक्‍टर? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, MATR Technology के मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर श्रीनिवास रेड्डी कहते हैं कि जबकि खुद इसरो प्रमुख कह चुके हैं कि आने वाले समय में इसरो कई और महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रहा है जिसमें गगनयान से लेकर कई अन्‍य मिशन शामिल हैं तो ऐसे में हमें अपने कारोबार को बढ़ाने का और अवसर मिलना स्‍वाभाविक है. ये अवसर सिर्फ MATR के लिए नहीं बढ़ने वाले हैं बल्कि इस मिशन में शामिल सभी कंपनियों को आने वाले दिनों में अपना बिजनेस एक्‍सपैंड करने में काफी मदद मिलेगी. जब से चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई है तब से इन कंपनियों में शेयर में भी बढ़त देखने को मिल रही है. 

आगे किन प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहा है इसरो?
इसरो आने वाले दिनों में कई ऐसे प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहा है जिनमें गगनयान, आदित्‍य L-1,  निसार, और दूसरे कई प्रोजेक्‍ट इन भारतीय कंपनियों के लिए अवसर पैदा कर सकते हैं. भारत की इन कंपनियों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कई नए अवसर पैदा हो सकते हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago