✕

होम / बिजनेस / इस छोटी कंपनी को Mukesh Ambani ने दिया बड़ा ऑर्डर, शेयरों में आ गई जान

इस छोटी कंपनी को Mukesh Ambani ने दिया बड़ा ऑर्डर, शेयरों में आ गई जान

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज से ऑर्डर मिलते ही स्टॉक मार्केट में लिस्टेड एक कंपनी के शेयर तेजी से भाग रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में एक छोटी कंपनी के शेयर को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है.  ईशान इंटरनेशनल लिमिटेड (Ishan International Ltd) के शेयर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ रिश्ता जुड़ते ही रॉकेट बने हुए हैं. मंगलवार को इस स्टॉक में करीब 4 प्रतिशा के तेजी आई. बुधवार को ज़रूर यह नरमी के साथ बंद हुआ, लेकिन आज फिर भाग रहा है. खबर लिखे जाने तक ईशान इंटरनेशनल के शेयर करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 270 रुपए पर पहुंच गए थे.

दोगुना हो सकता है लाभ   
इस कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज से बड़ा ऑर्डर मिला है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने ईशान इंटरनेशनल लिमिटेड को 60 करोड़ रुपए का ऑर्डर दिया है. इसके बाद से ईशान के शेयर तेजी से भाग रहे हैं. ईशान इंटरनेशनल का पिछले साल का रिवेन्यु 35 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से देखें तो रिलायंस से मिले ऑर्डर से उसे लगभग दोगुना फायदा हो सकता है.

जुड़ा रह सकता है रिश्ता 
खास बात यह है कि रिलायंस से मिला यह ऑर्डर सिर्फ एक तक सीमित नहीं है. ईशान इंटरनेशनल ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि रिलायंस से मिला ऑर्डर निर्माण सामग्री की आपूर्ति के लिए है. कंपनी के प्रबंधन का कहना है कि ऐसे और भी ऑर्डर मिलने की संभावना है. कंपनी के प्रोफाइल की बात करें, तो ईशान इंटरनेशनल अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम करती है. 

बढ़त की गुंजाइश बाकी 
ईशान इंटरनेशनल लिमिटेड ने हाल ही में राइट वॉटर सोल्यूशन्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है. इसके तहत सौर ऊर्जा से चलने वाले सबमर्सिबल पंपों की आपूर्ति की जा रही है. PM Kusum योजना के अंतर्गत इन पंपों का पहला बैच महाराष्ट्र के नासिक में लगाया गया है. ईशान के स्टॉक का 52 हफ्तों का ऊंचा स्‍तर 6.10 रुपए है. इस लिहाज से देखें तो इसमें बढ़त की गुंजाइश बाकी है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

14 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

14 hours ago