✕

होम / बिजनेस / रिलायंस की AGM में TATA को टेंशन देने वाली घोषणा कर गईं ईशा अंबानी!

रिलायंस की AGM में TATA को टेंशन देने वाली घोषणा कर गईं ईशा अंबानी!

रिलायंस की कल हुई वार्षिक आम बैठक में मुकेश और ईशा अंबानी ने भविष्य की योजनाओं पर भी खुलकर बात की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी की रिलायंस आने वाले दिनों में टाटा को टेंशन देने वाली है. कंपनी की 47वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में  रिलायंस रिटेल की नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी  ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल एक क्यूरेटेड डिजाइन-आधारित फॉर्मेट के साथ लग्जरी ज्वेलरी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है. 

टाटा की है मौजूदगी
ईशा अंबानी ने AGM में कहा कि हमारी लग्जरी ज्वेलरी सेगमेंट में प्रवेश करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं. इससे फैशन ज्वेलरी एवं  एक्सेसरी सेगमेंट में कारोबार करने में मदद मिलेगी और मार्केट में हमारा दायरा बढ़ेगा. रिलायंस के इस कदम से टाटा और दूसरी कंपनियों की टेंशन बढ़ना लाजमी है.  टाटा का कैरेटलेन (CaratLane) ब्रैंड के साथ इस बाजार में मौजूद है. कैरेटलेन  के फिजिकल और ऑनलाइन ज्वेलरी रिटेलर है. 2008 में स्थापित कैरेटलेन की पैरेंट कंपनी टाइटन है. इस कंपनी की 100 से अधिक शहरों में मजबूत उपस्थिति है और 270 से अधिक रिटेल स्टोर हैं. 

ये भी पढ़ें - क्या वाकई रिलायंस में नौकरियों पर चली कैंची? AGM में अंबानी ने बताई सच्चाई

उपलब्धियां भी गिनाईं
वैसे, रिलायंस रिटेल 'रिलायंस ज्वेल' के जरिए ज्वेलरी सेगमेंट में पहले से ही कारोबार कर रही है, लेकिन रिलायंस ज्वेल प्रिमियम सेगमेंट में कारोबार न करते हुए मास मार्केट पर फोकस करती है. इसलिए ईशा अंबानी क्यूरेटेड डिजाइन-आधारित फॉर्मेट के साथ लग्जरी ज्वेलरी सेगमेंट में एंट्री करना चाहती हैं. ईशा अंबानी ने कंपनी की उपलब्धियों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि मास मार्केट से लेकर प्रीमियम एवं लग्जरी सेगमेंट तक हम हर जगह पहनी पहचान रखते हैं. हमारा ई-कॉमर्स पोर्टल Ajio तेजी से प्रगति कर रहा है. बता दें कि एजियो का मुकाबला वॉलमार्ट के मिंत्रा, फ्लिपकार्ट फैशन, Amazon फैशन और नायका फैशन आदि से है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago