होम / बिजनेस / क्या भारत छोड़कर पाकिस्तान जा रही है Xiaomi? कंपनी ने खुद दिया जवाब 

क्या भारत छोड़कर पाकिस्तान जा रही है Xiaomi? कंपनी ने खुद दिया जवाब 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शाओमी की 68.2 करोड़ डॉलर (5551 करोड़ रुपए से अधिक) की राशि को फ्रीज कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) क्या भारत से अपना कारोबार समेटना चाहती है? क्या कंपनी चीन के सदाबहार दोस्त पाकिस्तान जाने की तैयारी में है? इन सभी सवालों के जवाब मिल गए हैं. दरअसल, शाओमी अपनी गतिविधियों के चलते भारतीय एजेंसियों के रडार पर है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसकी 68.2 करोड़ डॉलर (5551 करोड़ रुपए से अधिक) की राशि को फ्रीज कर दिया है. ED ने विदेशी मुद्रा कानूनों (फेमा) के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की है, जिसे फेमा के तहत नियुक्त अथॉरिटी ने भी सही ठहराया है.  

रिपोर्ट को बताया गलत
इस कार्रवाई के बाद से कहा जा रहा था कि नाराज चीनी कंपनी भारत से अपना कारोबार समेटकर पाकिस्तान जा सकती है. अब कंपनी ने बयान जारी कर इन खबरों को गलत बताया है. शाओमी का कहना है कि वो भारत छोड़कर कहीं नहीं जा रही.  Xiaomi ने पाकिस्तान जाने की साउथ एशिया इंडेक्स की रिपोर्ट को 'झूठा और निराधार' बताया. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि शाओमी अपना ऑपरेशन भारत से पाकिस्तान शिफ्ट कर सकती है.

ट्वीट का दिया जवाब
Xiaomi ने साउथ एशिया इंडेक्स के ट्वीट के जवाब में लिखा है, 'यह ट्वीट पूरी तरह से झूठा और निराधार है. Xiaomi ने 2014 में भारत में प्रवेश किया था और महज एक साल के भीतर हमने अपनी मेक इन इंडिया यात्रा शुरू कर दी. हमारे 99 प्रतिशत स्मार्टफोन और हमारे 100 प्रतिशत TV भारत में निर्मित होते हैं. हम अपनी प्रतिष्ठा को झूठे और गलत दावों से बचाने के लिए सभी उपाय करेंगे'.

कोर्ट से नहीं मिली राहत
इस बीच, कर्नाटक हाई कोर्ट ने Xiaomi की 68.2 करोड़ डॉलर की संपत्ति पर से रोक हटाने से इनकार कर दिया है. ED का कहना है कि चीनी कंपनी ने रॉयल्टी के नाम पर करोड़ों रुपए भारत से बाहर भेजे हैं. रॉयल्टी तीन कंपनियों को भेजी गई है. इसमें एक चीन स्थित मूल कंपनी शाओमी और अमेरिका स्थित दो अन्य कंपनियां शामिल हैं. जबकि अमेरिका स्थिति दोनों कंपनियों का भारत में शाओमी के कामकाज से कोई संबंध नहीं है. अब शाओमी का कहना है कि उसका रॉयल्टी के रूप में अमेरिकी कंपनी क्वॉलकॉम को भुगतान करना पूरी तरह से वैध है. शाओमी ने कहा कि उसके द्वारा पूछे गए कानूनी व तथ्यामक सवालों का अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है. वह अपने हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी.

करार का दिया हवाला 
शाओमी का कहना है कि 'शाओमी इंडिया' उसके समूह की कंपनी है, जिसने मोबाइल फोन बनाने के उद्देश्य से लाइसेंस IP के लिए अमेरिका की चिप सेट कंपनी क्वालकॉम के साथ एक कानूनी समझौता किया था. शाओमी ने कहा कि वह और क्वॉलकॉम दोनों मानते हैं कि यह वैध वाणिज्यिक समझौता है. चीनी कंपनी के मुताबिक, यूएस कंपनी को भुगतान उसके फोन के इंडियन वर्जन में इस्तेमाल किए जा रहे स्टैंडर्ड एसेंशियल पेटेंट्स और आईपी के लिए किया गया है. यह भुगतान केवल भारत में हुई फोन बिक्री के लिए किया गया था और कंपनी ने सभी नियमों का पालन किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago