✕

होम / बिजनेस / क्‍या बाजार को पसंद नहीं आ रहे हैं इंडिया गठबंधन के आंकड़े? आखिर क्‍यों लाल हुआ बाजार?

क्‍या बाजार को पसंद नहीं आ रहे हैं इंडिया गठबंधन के आंकड़े? आखिर क्‍यों लाल हुआ बाजार?

जिन पीएसयू स्‍टॉक्‍स ने एक्जिट पोल के बाद जैसी तेजी देखने को मिली थी वैसी तेजी आज नहीं दिख रही है. हालाकि अभी नतीजों का ऐलान होना बाकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक्जिट पोल के नतीजों के बाद बाजार ने जिस तरह से सकारात्‍मक रवैया अपनाया उसके बाद 4 जून के लिए भी उम्‍मीद अच्‍छी की जा रही थी. लेकिन आज जिस तरह के रूझान बाजार में दिखाई दे रहे हैं उससे लगता है कि बाजार को इंडी गठबंधन की जीत पसंद नहीं आ रही है. सभी पीएसयू से लेकर अडानी तक की कई कंपनियों के शेयरों में भूचाल सी स्थिति पैदा हो गई है. हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन पीएसयू स्‍टॉक्‍स को सबसे नुकसान हुआ है. 

किन पीएसयू स्‍टॉक्‍स को हुआ सबसे ज्‍यादा नुकसान 
 4 जून को सामने आए लोकसभा चुनावों के रूझानों के कारण कई पीएसयू स्‍टॉक्‍स में 7 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल रही है. इनमें गेल (Gail india) जैसे शेयर खबर लिखे जाने तक 207.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. शेयर को 9.99 प्रतिशत का नुकसान दिखाई दे रहा है. इसी तरह से इंडियन रेलवे से जुड़ी कंपनी आईआरएफसी(IRFC) में भी 9.90% की गिरावट देखने को मिल रही है. REC के शेयर में गिरावट डबल डिजिट में देखने को मिल रही है. कंपनी का शेयर 15% गिरकर 513.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

ये भी पढ़ें: बाजार से फंड जुटाने की तैयारी में ZEE, 6 जून को बोर्ड मीटिंग में होगा मंथन

अडानी की कंपनी के शेयरों को भी लगा झटका 
बाजार में एनडीए गठबंधन को लेकर एक्जिट पोल के नतीजों के बाद सोमवार को अडानी समूह के शेयरों में भी अच्‍छी तेजी देखने को मिली थी. लेकिन मंगलवार को इंडिया गठबंधन के अच्‍छे नतीजों ने अडानी समूह के स्‍टॉक्‍स को भी लाल रंग में ला दिया है. जिस शेयरों को सबसे ज्‍यादा नुकसान हुआ है उनमें अडानी पावर शामिल है. इस शेयर में खबर लिखे जाने तक 15.37 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है और ये शेयर 740.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. अडानी पोर्ट के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. कंपनी का शेयर 1273.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. शेयर में 19.60 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल रही है. 

कल इन सभी शेयरों ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन 
अगर एक्जिट पोल के नतीजों के बाद सोमवार को इन्‍हीं शेयरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. यही नहीं खुद पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने अपन चुनावी भाषणों में कहा था कि 4 जून को बाजार में बड़ा उछाल दिखाई देगा. लेकिन आज नतीजों में जिस तरह से बीजेपी को कई राज्‍यों में नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है उससे यही लग रहा है कि बाजार को ये रिजल्‍ट पसंद नहीं आ रहे हैं. अगर पीएसयू स्‍टॉक्‍स की बात करें तो उन्‍होंने पिछले कुछ महीनों में जबरदस्‍त तेजी हासिल की है. लेकिन आज के नतीजे बता रहे हैं कि उसे नतीजे पसंद नहीं आ रहे हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

58 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

2 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

2 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago