होम / बिजनेस / क्‍या कॉरपोरेट सेक्‍टर के लिए अहम मेंटल हेल्‍थ, UN के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

क्‍या कॉरपोरेट सेक्‍टर के लिए अहम मेंटल हेल्‍थ, UN के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

UN के अनुसार दुनिया में आज कोई एक बिलियन से ज्‍यादा लोग मेंटल हेल्‍थ की समस्‍या से जूझ रहे हैं. कामकाजी क्षेत्रों में मेंटल हेल्‍थ की समस्‍या के कारण के कंपनियों की प्रोडक्टिविटी प्रभावित हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मेंटल हेल्‍थ से जुड़ा मामला सभी के लिए महत्‍वपूर्ण है. जब भी कहीं इस पर बात होती है तो हर कोई इस पर बड़ी गंभीरता से बात करता है.  लेकिन सवाल ये है कि क्‍या मेंटल हेल्‍थ के विषय को हमारे वर्कप्‍लेस में आज भी गंभीरता से लिया जा रहा है.  क्‍या इसकी अवेयरनेस को लेकर किसी तरह का कोई प्रयास हो रहा है.


बड़ी संख्‍या में लोग जूझ रहे हैं इस समस्‍या से
यूनाइटेड नेशन के अनुसार पूरी दुनिया में आज कोई एक बिलियन  से ज्‍यादा लोग मेंटल हेल्‍थ की समस्‍या से जूझ रहे हैं.  कामकाजी क्षेत्रों में मेंटल हेल्‍थ की समस्‍या के कारण के आज कंपनियों की प्रोक्डिटिविटी भी प्रभावित हो रही है.  यही नहीं इसके कारण आज लोग वर्कप्‍लेस से अबसेंट भी हो रहे हैं.  इसलिए अब समय आ गया है कि जब कॉरपोरेट जगत को अपने कर्मचारियों की मेंटल हेल्‍थ पर ध्‍यान देने की जरूरत है. 
एसटीएलओ की सीएचआरओ अंजली बाइस  कहती है कि महामारी ने कर्मचारियों के दिमाग पर बुरा असर डाला है.  ऐसे में हमें उनके ओवरऑल हेल्‍थ के साथ- साथ मेंटल हेल्‍थ को लेकर भी ध्‍यान देने की जरूरत है. 


आखिर कंपनी कैसे पहचाने समस्‍या को
जानकार बताते हैं कि इसे किसी भी कमर्चारी की बातों में पॉजिटीव और नेगेटिव बातों के जरिए जाना जा सकता है.  कमर्चारी अपनी कंपनी को अपनी खराब मानसिक स्थिति को बताने में घबराता है.  क्‍यों कि उसे लगता है कि ये बताने के बाद उसकी कंपनी से उसे निकाला जा सकता है या उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की जा सकती है. 
इंगेज्‍ड स्‍ट्रेटजी के फाउंडर और एमडी क्रिस्‍टीफर क्रिस रावर्ट कहते हैं कि इसे वर्कप्‍लेस में कर्मचारी के अलग-अलग तरह के व्‍यवहार से भी जाना जा सकता है। विशेष तौर उसके नकारात्‍मक भावानाओं जैसे परेशानी, डर,तनाव और उलझन इनसे जाना जा सकता है.  वो कहते हैं कि संस्‍थानों के पास अपने कर्मचारियों की मेंटल हेल्‍थ से लेकर दूसरी समस्‍याओं के लिए योजना होनी चाहिए, जिससे इसके चलते संस्‍थान में कोई हादसा न हो और उसके चलते कोई तनाव ना फैले.


अलग-अलग कार्यक्रम से मिल सकती है राहत
कर्मचारियों की इस समस्‍या को कई तरह से दूर किया जा सकता है.  कंपनी इसके लिए अपने इंप्‍लॉई के ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑफर कर सकती हैं.  जिसमें उन्‍हें सेल्‍फ लीडरशिप और सेंस ऑफ हैप्‍पीनेस जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. इसके अतिरिक्‍त इंप्‍लॉई असिस्‍टेंट प्रोग्राम जैसे कार्यक्रम चलाकर उन्‍हें इससे दूर किया जा सकता है.  बास कहते हैं कि टीम्‍स का मेंटल हेल्‍थ चेकअप, उनकी बातचीत के लिए एक ओपन स्‍पेस बनाने के अति‍रिक्‍त सेल्‍फ हेल्‍प टूल बनाकर भी इस समस्‍या को  दूर किया जा सकता है. 


योगा भी दे सकता है बड़ी राहत
इस समस्‍या से खुद इंप्‍लॉय भी यागा जैसी एक्टिविटी करके काफी हद तक नियंत्रण पा सकते हैं. रोज ना सही लेकिन इसे वैकल्पिक दिनों में करके भी इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है. योग के अंतर्गत किए जाने वाले आसन आपको फिजिकली स्‍वस्‍थ रख सकते हैं और आलस्‍य को दूर रख सकते हैं.  प्राणायाम आपके मन और मस्तिष्‍क को स्‍वस्‍थ रखने में मददगार साबित हो सकता है. 
 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago