✕

होम / बिजनेस / IRFC को SMBC से 300 मिलियन डॉलर का अंतरराष्ट्रीय ऋण, रेलवे परियोजनाओं में होगा निवेश

IRFC को SMBC से 300 मिलियन डॉलर का अंतरराष्ट्रीय ऋण, रेलवे परियोजनाओं में होगा निवेश

इस समझौते के माध्यम से आईआरएफसी भविष्य में रेलवे क्षेत्र के आधुनिकीकरण और नई परियोजनाओं के लिए और अधिक निवेश आकर्षित कर सकेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारतीय रेलवे वित्त निगम (IRFC) ने मंगलवार को सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) के साथ एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर कर 300 मिलियन डॉलर (जापानी येन के समकक्ष) का बाहरी वाणिज्यिक ऋण (ECB) जुटाने की घोषणा की. यह समझौता गुजरात के गांधीनगर स्थित एसएमबीसी के गिफ्ट सिटी शाखा में अंतिम रूप दिया गया. तीन से अधिक वर्षों के अंतराल के बाद आईआरएफसी की ईसीबी बाजार में यह वापसी विदेशी उधारी के जरिए रेलवे अवसंरचना से जुड़े वित्त पोषण में नई सक्रियता का संकेत देती है.

TONAR आधारित पांच वर्षीय ऋण सुविधा

कंपनी के अनुसार, पांच वर्ष की यह असुरक्षित ईसीबी सुविधा टोक्यो ओवरनाइट एवरेज रेट (TONAR) से बेंचमार्क की गई है. जुटाई गई धनराशि उन परियोजनाओं में लगाई जाएगी जिनका रेलवे क्षेत्र से आगे या पीछे का जुड़ाव है, या फिर मौजूदा ईसीबी दिशानिर्देशों के तहत अनुमोदित अन्य योग्य पहलों में प्रयोग किया जाएगा. आईआरएफसी ने स्पष्ट किया कि यह ऋण सुविधा किसी भी प्रकार के शेयरहोल्डिंग प्रावधान या संबंधित पक्ष लेनदेन के अंतर्गत नहीं आती. जापानी ऋणदाता को कंपनी के बोर्ड या पूंजी संरचना पर किसी विशेष अधिकार का भी प्रावधान नहीं है. ऋण राशि अभी तक निकाली नहीं गई है.

शेयरों पर दबाव, लेकिन वित्तीय पहुँच बरकरार

यह घोषणा ऐसे समय आई है जब आईआरएफसी का शेयर दबाव में है. पिछले सत्र में शेयर 0.4 प्रतिशत गिरकर 116.6 रुपये पर बंद हुआ था और वर्ष 2025 में अब तक यह 22.5 प्रतिशत टूट चुका है. कंपनी का शेयर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 229 रुपये से आधा हो चुका है. जो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के मूल्यांकन में बढ़ती अस्थिरता के बीच निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है. हालांकि बाजार की धारणा कमजोर है, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि यह ईसीबी समझौता दर्शाता है कि आईआरएफसी अब भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी वित्तीय संसाधनों तक पहुँच बनाए हुए है. जो रेलवे के आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार से जुड़े जारी परियोजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

3 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

3 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

3 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

5 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

3 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.