✕

होम / बिजनेस / IREDA ने दी गुड न्यूज, 2024 में 100 प्रतिशत से अधिक रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल 

IREDA ने दी गुड न्यूज, 2024 में 100 प्रतिशत से अधिक रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल 

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA)  के चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही शानदार रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) को लेकर अच्छी खबर आई है. कंपनी की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार उनका प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान शानदार रहा है. कंपनी ने बताया है कि उनके 30 सितंबर तक के प्रोविजनल आंकड़े अच्छे रहे हैं. इसके अलावा इरेडा ने लोन अप्रूवल के मामले में 303 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है. चलिए जानते हैं कंपनी ने पिछले एक साल में निवेशकों को कितनी रिटर्न दिया है?

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में शानदार प्रदर्शन
कंपनी ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष में इसी दौरान कुल 4437 करोड़ रुपये का लोन अप्रूव किया गया था, लेकिन इस बार अबतक 17,860 रुपये का लोन अप्रूव किया जा चुका है. इरेडा की तरफ से दी जानकारी में बताया है कि 30 सितंबर 2023 तक पिछले वित्त वर्ष में 6273 करोड़ रुपये का लोन पेमेंट कर दिया गया था, जोकि इस बार अबतक 56 प्रतिशत के इजाफे के साथ 9787 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के सीएमडी प्रदीप कुमार दास ने पहली छमाही के प्रोविजनल आंकड़े पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि यह शानदार ग्रोथ हमारा भारत के रिन्यूएबल एनर्जी की तरफ योगदान को दर्शाता है. इरेडा के मजबूत नतीजे बताते हैं कि क्लीन एनर्जी की डिमांड बढ़ी है.

शेयर बाजार में कंपनी ने इस साल दिया है धांसू रिटर्न
मंगलवार को कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) में 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 230.75 रुपये पर बंद हुआ है.  वहीं, एनएसई पर 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 230.60 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि इरेडा के शेयरों की कीमतों में इस साल अब तक 120 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है, जिस वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक हो चुका है. वहीं, 6 महीने से स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 60 प्रतिशत से अधिक का लाभ मिल चुका है. इरेडा के निवेशकों के लिए बीता एक महीना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. इस दौरान कंपनी के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है. बता दें, इरेडा का 52 वीक हाई 310 रुपये है. 

(डिस्क्लेमर-यह खबर केवल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और BW हिंदी आपको किसी भी निवेश की सलाह नहीं देता है. किसी भी निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago