✕

होम / बिजनेस / IRCTC ने की बंपर कमाई, 3 महीने में कमाए 284 करोड़, निवेशकों को दिया डिविडेंड का गिफ्ट

IRCTC ने की बंपर कमाई, 3 महीने में कमाए 284 करोड़, निवेशकों को दिया डिविडेंड का गिफ्ट

जबरदस्त टिकट बिक्री के चलते IRCTC की तगड़ी कमाई हुई है. कंपनी ने हाल ही में मार्च तिमाही के नतीजे पेश किये हैं जिसमें कंपनी का शुद्ध मुनाफा 284 करोड़ रुपये का हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 2% फीसदी बढ़ा है. कंपनी ने इस अवधि में 284.2 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 278.8 करोड़ रुपये था. कंपनी ने मार्केट क्लोज होने के बाद नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का मार्केट कैप 86,616 करोड़ रुपये है.

रेवेन्यू में 20 फीसदी का इजाफा

ऑनलाइन टिकट के साथ ही ट्रेनों में फूड सर्विसेज मुहैया करने वाली कंपनी ने 28 मई को रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि इसका रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़कर 1154.8 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 965 करोड़ रुपये था. तिमाही के दौरान कंपनी का EBIDTA 3.4 फीसदी बढ़कर 402.96 करोड़ रुपये रहा. EBIDTA मार्जिन एक साल पहले की समान अवधि के 36.8 फीसदी की तुलना में 34.89 फीसदी रहा.

Jet Airways मामले में बैकफुट पर एयरलाइन के खरीदार, JKC ने NCLAT से याचिका ली वापस

डिविडेंड का भी किया ऐलान

कंपनी ने निवेशकों के लिए 4 रुपये के डिविडेंड का ऐलान भी किया है. IRCTC ने डिविडेंड के लिए अभी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है. डिविडेंड देने में कंपनी के 256 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह वित्त वर्ष 24 के लिए कंपनी की ओर से फाइनल डिविडेंड होगा. वहीं, सरकार के पास भी इस कंपनी में 62.4 फीसदी की हिस्सेदारी है.

बीते एक साल में IRCTC ने 67.71% रिटर्न दिया

रिजल्ट आने से पहले बीते में IRCTC 6 महीने में 54.60% और 1 साल में 67.71% का रिटर्न दिया है. जबकि, इस साल अब तक शेयर 21.43% चढ़ चुका है. हालांकि, बीते 5 कारोबारी दिनों में IRCTC के शेयर ने 4.25% का निगेटिव रिटर्न दिया है. इसके शेयर 14 अक्टूबर 2019 को बाजार में लिस्ट हुए थे. वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही तक कंपनी में भारत सरकार के पास 62.4 फीसदी शेयर हैं, जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों के पास 7.1 फीसदी और 10.5 फीसदी शेयर हैं. रेगुलर शेयरहोल्डर्स के पास 20 फीसदी शेयर हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

8 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

8 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

9 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.