✕

होम / बिजनेस / IRB इंफ्रास्ट्रक्चर ने इन दो हाईवे पर शुरू किया परिचालन, एनएचएआई ने सौंपी नियुक्ति तारीख

IRB इंफ्रास्ट्रक्चर ने इन दो हाईवे पर शुरू किया परिचालन, एनएचएआई ने सौंपी नियुक्ति तारीख

IRB इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के एसपीवी ने NHAI को TOT12 और TOT13 प्रोजेक्ट्स के लिए 6,111 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के सबसे बड़े हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) यानी आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (आईआरबी इंफ्रा के सहयोगी) ने दो हाईवे पर परिचालन शुरू कर दिया है. ट्रस्ट के एसपीवी (SPVs) की आईआरबी ललितपुर लखनादौन टोलवे प्राइवेट लिमिटेड ने टीओटी (TOT)12, आईआरबी कोटा टोलवे प्राइवेट लिमिटेड और आईआरबी ग्वालियर टोलवे प्राइवेट ने टीओटी (TOT) 13 पर 1 अप्रैल 2024 से टोल लेना भी शुरू कर दिया है.

एनएचआई को किया इतना भुगतान

एसपीवी ने एनएचएआई (National Highway Authority Of India) को 6,111 करोड़ रुपये के रियायती शुल्क का अग्रिम भुगतान किया, जिसमें टीओटी12 के लिए 4,428 करोड़ रुपये औऱ टीओटी 13 के लिए 1,683 करोड़ रुपये शामिल हैं. इसके बाद कंपनी ने एनएचएआई से नियुक्ति तारीखें (Appointed Dates) प्राप्त कर ली हैं. एनएचएआई द्वारा दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए नियुक्त तिथियां जारी करने के बाद टोलिंग शुरू हो गई. दोनों परियोजना एसपीवी ने 4,831 करोड़ रुपये के कुल ऋण समझौते (Aggregate Debt Tie Up) के साथ फाइनेंशियल क्लोडजर हासिल कर लिया है. 2,253 करोड़ रुपये का शेष योगदान आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के सहयोग से 51:49 अनुपात में आईआरबी इंफ्रा और जीआईसी सहयोगियों द्वारा इक्विटी के माध्यम से लाया गया है. 

कितनी है प्रोजेक्ट्स की लंबाई और अवधि?
ललितपुर लखनादौन हाईवे एनएच 44 टीओटी 12 प्रोजेक्ट 4 लेन का हाईवे है, जिसकी लंबाई 316 किलोमीटर(1264 लेन किलोमीटर) है. वहीं, झांसी ग्वालियर एनएच 44 और चार लेन के कोटा बाईपास एनएच 27 टीओटी 13 प्रोजेक्ट की लंबाई 110 किलोमीटर (441 लेन किलोमीटर) है. आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट 20 साल के रेवेन्यू से जुड़ी रियायती अवधि के लिए दोनों प्रोजेक्ट्स को निष्पादित करेगा. 

प्रोजेक्ट्स से आ रहा रेवेन्यू  

कंपनी ने चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र डी. म्हैस्कर ने कहा है दोनों टीओटी प्रोजेक्ट्स के लिए निर्धारित समय से पहले 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की सफल फंडिंग उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है. दोनों प्रोजेक्ट्स पर टोलिंग परिचालन शुरू होने के साथ, उनका पूरा टीओटी पोर्टफोलियो अब चालू है और राजस्व (Revenue) दे रहा है. वह अपने सभी हितधारकों के सहयोग के लिए आभारी हैं. उन्होंने कहा कि वह इन हाईवे के उपयोगकर्ताओं को वर्ल्ड क्लास ट्रैवल एक्सपीरियंस और फैसिलिटी देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

इतनी हुई ऑर्डर बुक की संख्या
आईआरबी इन परियोजनाओं का परियोजना प्रबंधक है, इन परियोजनाओं ने ओएंडएम ऑर्डरबुक में 4,323 करोड़ रुपये जोड़े हैं. इस प्रकार, आईआरबी की कुल ऑर्डरबुक स्थिति लगभग 36,000 करोड़ रुपये हो गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

11 hours ago